सड़क पर घायल महिला की मदद करते दिखें सोहेल खान, लोग बोले- इंसानियत सबसे पहले हैं

    एक्टर सोहेल खान से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो सड़के के बीचों बीच घायल बैठी महिला को उठाकर गाड़ी में बैठने के लिए उनकी मदद करते हैं। 

    सड़क पर घायल महिला की मदद करते दिखें सोहेल खान, लोग बोले- इंसानियत सबसे पहले हैं

    एक्टर सलमान खान जरूरतमंद लोगों की कितनी मदद करते हैं। इस बात से हम सब वाकिफ है, लेकिन उनके भाई सोहेल खान ने कुछ ऐसा काम किया है, जिसकी चर्चा इस वक्त लोगों के बीच जोरों से हो रही है। दरअसल एक्टर ने सड़क पर घायल पड़ी एक महिला की मदद की है। उन्होंने महिला को सहारा देते हुए बाकी लोगों की मदद से उठाने का काम किया। इससे जुड़ा वीडियो अपने इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

    सोहेल खान से जुड़ा जो वीडियो सामने आया है उसमें एक घायल महिला सड़के के बीचों-बीच बैठी हुई नजर आ रही हैं। उन्हें सोहेल खान समेत बाकी लोग घेरे हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला वीडियो में कहती हैं- कैसे उठाओगे?... पैर संभालो मेरा। इसके बाद सोहेल खान बाकी लोगों की मदद करके उस महिला को उठाकर चलने लगते हैं। बाद में बाकी लोगों के साथ मिलकर सोहेल महिला को गाड़ी में बैठा देते हैं। आप भी यहां देखिए सोहेल खान का वायरल होता हुआ वीडियो। 

    सोहेल खान जब महिला को उठाकर चल रहे होते हैं तब वहां पर चल रहे वाहन रुक जाते हैं। सोहेल खान के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंसानियत सबसे पहले। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सोहेल तुमने अच्छा काम किया। साथ ही तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सोहेल खान द्वारा दिखाई गई इंसानियत। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर सोहेल खान ने अपने करियर की शुरुआत डायरेक्शन की दुनिया में कदर रखते हुए की थी। उन्होंने 1997 में आई सलमान खान की फिल्म औजार के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। भले ही एक्टर इन दिनों फिल्मों से दूरियां बने हुए हैं लेकिन वो इन दिनों किसी न किसी वजह के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं।

    Tags