रात में चोरी-छुपे अपने बॉयफ्रेंड संग निकलीं सोनाक्षी सिन्हा, पर देखते ही टूट पड़ा मीडिया

    सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड के साथ डिनर डेट पर निकलीं, मीडिया के बीच फंसी

    रात में चोरी-छुपे अपने बॉयफ्रेंड संग निकलीं सोनाक्षी सिन्हा, पर देखते ही टूट पड़ा मीडिया

    सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो अपने बिंदास स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। अकसर ही उन्हें अपने ही अंदाज में अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते हुए देखा जाता है। सोनाक्षी की लव लाइफ के बारे में बात करें तो उनका का नाम एक्ट्रेस जहीर इकबाल के साथ जुड़ा रहता है। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को कबूल नहीं किया है कि वो दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप मे हैं। बल्कि एक दूसरे को हमेशा अच्छा दोस्त भी बताया है। जहीर ने फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    हाल ही में सोनाक्षी और जहीर एक साथ नजर आए हैं। दोनों को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। दोनों डिनर डेट पर साथ निकले थे। जहीर एक चेक शर्ट में शर्ट के बटन खोले नजर आए तो वहीं सोनाक्षी ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था। इस कपल को काफी लोग पसंद करते हैं तो कुछ इन्हें ट्रोल भी करते हैं। लेकिन सोनाक्षी ट्रोल्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। सोनाक्षी मीडिया के साथ बातचीत करतीं और खिलखिलाती नजर आईं। 

    हालांकि सोनाक्षी और जहीर ने अभी भी अपना रिलेशनशिप स्टेटस साफ नहीं किया है। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एक साथ फिल्म डबल एक्सएल में नजर आए थे। 

    वहीं सोनाक्षी सिन्हा की आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो एक्ट्रेस संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में काम करेंगी। इस सीरीज में उनके अलावा कई एक्ट्रेसेस हैं। हालांकि ये उनकी डेब्यू वेब सीरीज नही हैं। एक्ट्रेस ने वेब सीरीज दहाढ़ से अपना डेब्यू कर लिया है। जिसके लिए उनकी तारीफ भी हुई थी। सोनाक्षी रितेश देशमुख और साकिब सलीम के साथ 'काकुड़ा' में दिखाई देंगी। सोनाक्षी के पास अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी है। फैंस को उनके इन प्रोजेक्ट्स का काफी इंतजार है। 

    Tags