सोनाक्षी सिन्हा ने क्या कर ली है सगाई? इन तस्वीरों को देख फैंस बोले-मुबारक हो दीदी

    एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी तीन तस्वीरें ऐसी शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस उन्हें सगाई की बधाईयां दे रहे हैं। 

    सोनाक्षी सिन्हा ने क्या कर ली है सगाई? इन तस्वीरों को देख फैंस बोले-मुबारक हो दीदी

    एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक खुशखबरी फैंस के बीच शेयर की है। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो अपनी हाथों की उंगली में पहनी अंगूठी को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई हैं। उन्होंने इसके साथ जो कैप्शन लिखा है, उसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। एक्ट्रेस ने किसके साथ सगाई की है। इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। तस्वीरों में उस शख्स का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। 

    सोनाक्षी सिन्हा ने सोमवार के दिन इंस्टा अकाउंट से तीन तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस के हाथ में अंगूठी देखकर फैंस ये मानकर चल रहे हैं कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस ने सगाई कर ली है जोकि जल्दी शादी करने वाली हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- है, 'मेरे लिए बड़ा दिन। मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सच हो रहा है। और मैं इसे आपके के साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती। विश्वास नहीं कर सकता कि ये इतना आसान था।' फैंस इस पोस्ट को देेखने के बाद काफी खुश हो रहे हैं। 

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा का नाम एक्टर जहीर इकबाल संग जोड़ा जा रहा था। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जहीर इकबाल के जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए उनकी तारीफ की थी। वैसे एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस वक्त बड़े पर्दें पर नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन वो अपने पोस्ट के जरिए फैंस के बीच छाई रहती हैं। 

    Tags