सलमान खान संग शादी की फेक फोटो पर आया सोनाक्षी सिन्हा का जवाब, कह दी ये बात

    तस्वीर में सलमान वाइट शर्ट और ब्लेजर में साड़ी पहने सोनाक्षी को अंगूठी पहना रहे थे। वहीं सोनाक्षी की मांग में सिंदूर था। ये फोटो इतनी तेजी से वायरल हुई कि इनकी शादी की खबर उड़ गई। अब इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपना जवाब दिया है।

    सलमान खान संग शादी की फेक फोटो पर आया सोनाक्षी सिन्हा का जवाब, कह दी ये बात

    सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी को 'दबंग' सीरीज में खूब पसंद किया गया था। फिर चाहे इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री हो या जबरदस्त ऑफ स्क्रीन दोस्ती। लेकिन हद तो तब हो गई जब दोनों की नकली शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हो गई। दरअसल, हाल में इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हुई है। इस तस्वीर में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा को एक साथ एक दूसरे को अंगूठी पहनाये दिखाया गया था। तस्वीर में सलमान वाइट शर्ट और ब्लेजर में साड़ी पहने सोनाक्षी को अंगूठी पहना रहे थे। वहीं सोनाक्षी की मांग में सिंदूर था। ये फोटो इतनी तेजी से वायरल हुई कि इनकी शादी की खबर उड़ गई। अब इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपना जवाब दिया है।

    सोनाक्षी ने एक सोशल पोस्ट पर कमेंट करते हुए जवाब देते हुए लिखा- ‘क्या आप इतने बेवकूफ हैं कि आप असली और नकली तस्वीर के बीच अंतर नहीं कर सकते।’ वैसे ये तो साफ़ ही था कि ये एक एडिट की हुई फोटो थी जिसमें सलमान और सोनाक्षी को पति पत्नी के रूप में दिखाया गया था। सोनाक्षी के इस तगड़े जवाब ने ऐसे फेक फोटोज पर भी रोक लगा दी है।

    बता दें, सोनाक्षी ने साल 2010 में आई फिल्म ‘दबंग’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसके बाद दोनों की जोड़ी इतनी पसंद की गई कि सोनाक्षी, दबंग सीरीज में सलमान की पार्टनर बनी दिखी। उम्मीद है ये जोड़ी आगे भी हमें साथ में स्क्रीन पर नज़र आये।

    Tags