सोनम कपूर अपने घर में नहीं करेंगे अपना बेबी शावर, रिश्तेदारों को मिला इस एड्रेस का इनवाइट

    सोनम कपूर अपने घर में बेबी शावर न करके पूर्व मिस इंडिया के घर ये सेरेमनी करेंगी। ये वही जगह है जहां उनकी आनंद आहूजा संग शादी हुई थी। 17 जुलाई को बेबी शावर के लिए एक्ट्रेस ने इनवाइट भी भेज दिए हैं।

    सोनम कपूर अपने घर में नहीं करेंगे अपना बेबी शावर, रिश्तेदारों को मिला इस एड्रेस का इनवाइट

    सोनम कपूर इन दिनों प्रेग्नेंट हैं लेकिन वो प्रेग्नेंसी भी एंजॉय कर रही हैं। पिछले दिनों उन्हें अपने पति आनंद आहूजा संग लंदन के एक कॉन्सर्ट में भी देखा गया था और उसके बाद वो लंदन की सड़कों पर अपना बेबी बंप अपने दोस्तों संग शो करती नजर आई थीं। सोनम जबसे प्रेग्नेंट हुईं हैं। तब से उन्होंने कई फोटोशूट भी करा लिए हैं और उनकी फोटोज इंटरनेट पर भी छाई हैं। अब उनका 17 जुलाई को बेबी शावर होने वाला है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बड़े बड़े इनवाइट भेजे हैं।

    हालांकि इन इनवाइट्स पर उनके घर का एड्रेस नहीं है। बेबी शावर की सेरेमनी वो पूर्व मिस इंडिया कविता सिंह के घर पर करेंगी। ये घर मुंबई के बैंडस्टैंड पर स्थित है। ये वही जगह है जहां सोनम कपूर की आनंद आहूजा संग शादी हुई थी। वैसे सोनम कपूर और आनंद आहूजा के मुंबई, दिल्ली और लंदन में घर हैं। लेकिन उन्होंने शादी के वेन्यू को ही बेबी शावर के लिए चुना।

    सोनम कपूर अपना पूर ख्याल रख रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभी एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वो एक्सरसाइज की थी। साथ ही उन्होंने भिंडी की सब्जी की फोटो शेयर की थी और बताया कि वो इन दिनों घर का खाना खा रही हैं।

    हाल ही में सोनम और आनंद आहूजा अपने बेबीमून के लिए इटली गए थे। सोनम अपनी जिंदगी खुलकर जी रही हैं और उन्होंने ये तस्वीरें भी शेयर की थी। सोनम कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी। ये फिल्म 2011 में आई कोरियन फिल्म ब्लाइंड का रीमेक है। सोनम के अलावा फिल्म में विजय पाठक, पूरब कोहली और लिलेट दुबे नजर आएंगे। और इसे शोमे मखीजा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में काफी पहले ही पूरी कर ली गई है। 

    Tags