बिपाशा बसु की बेटी के लिए सोनम कपूर ने भेजे ये शानदार गिफ्ट्स, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

    बिपाशा बसु की बेटी देवी के लिए एक्ट्रेस सोनम कपूर, उनके बेटे वायु और पति ने एक शानदार तोहफा दिया है, जिसकी झलक उन्होंने फैंस को दिखाई है। 

    बिपाशा बसु की बेटी के लिए सोनम कपूर ने भेजे ये शानदार गिफ्ट्स, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

    बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रविवार को एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा द्वारा उन्हें और उनके एक्टर-पति करण सिंह ग्रोवर को मिले एक सरप्राइज की झलक शेयर की है। बिपाशा और करण ने हाल ही में इस बात की अनाउंसमेंट की थी कि वे एक बेटी देवी के माता-पिता बन गए हैं। बिपाशा ने अपने पहले बच्चे के पैदा होने की जानकारी फैंस को एक पोस्ट के जरिए दी थी। 

    बिपाशा ने सोनम के सरप्राइज की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जो तस्वीरें बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, उसमें दो टोकरियां नजर आ रही है, जिसमें क्यूट सी ब्लू कलर की टोपी रखी हुई दिखाई दे रही है। साथ ही कुछ खिलौने भी उसमें नजर आ रहे हैं। टोकरियों को गुलाबी-सफ़ेद गुब्बारों और मैचिंग रिबन से सजाया गया था। गुब्बारों पर लिखा हुआ है, "बेबी गर्ल।"

    उसके अंदर एक लेटर भी रखा हुआ नजर आया, जिस पर लिखा हैप्रिय बिप्स और करण आप दोनों को बधाई...एक बच्चा एक आशीर्वाद है और मुझे यकीन है कि ‘देवी’ आपको बहुत ज्यादा देगी। सोनम, आनंद और वायु। इस मैसेज का जवाब देते हुए बिपाशा बसु ने लिखा, ‘थैंक यू सोनम, आनंद और वायु’ देवी को आपका गिफ्ट बहुत पसंद आया।  

    देवी करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा का पहला बच्चा है। यह जोड़ी अपनी 2015 की फिल्म अलोन के सेट पर पहली बार मिली थी और अगले साल ही दोनों ने शादी कर ली थी। अपनी शादी के कई सालों के बाद बिपाशा और करण ने अनाउंसमेंट की थी कि वे अगस्त, 2022 में एक बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने अपनी मैटरनिटी शूट से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। बिपाशा बसु के बेबी की अनाउंसमेंट की खबर ने उनकी फैंस को काफी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया था।

    Tags