बेबी शावर के लिए लंदन से भारत लौटी सोनम कपूर का उड़ा मजाक, कहा- ये क्या पहन रखा है?

    सोनम कपूर लंदन से भारत वापस लौट आई है। बेबी शावर के लिए एक्ट्रेस अपने देश वापस लौटी हैं। उनके इस वक्त की कई सारी तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। 

    बेबी शावर के लिए लंदन से भारत लौटी सोनम कपूर का उड़ा मजाक, कहा- ये क्या पहन रखा है?

    एक्ट्रेस सोनम कपूर इस वक्त अपनी पहली प्रेग्नेंसी को फुल एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। इन सभी चीजों के बीच वो काफी वक्त के बाद लंदन से इंडिया वापस लौटी हैं। उन्हें देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस वक्त एक्ट्रेस सोनम कपूर से जुड़ी कई सारी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने बेबी शॉवर की वजह से लंदन से इंडिया वापस आई हैं। 

    इस दौरान सोनम कपूर येलो रंग की बेहद ही खूबसूरत ड्रेस पहने हुए नजर आई हैं। आप तस्वीरों और वीडियोज में साफ देख सकते हैं कि कैसे मौटरनिटी ड्रेस पहने हुए सोनम कपूर अपने बेबी बंप को कभी संभालती तो कभी थामती हुई नजर आ रही हैं। सोनम कपूर इस दौरान अपने बेबी को लेकर काफी सीरीयस दिखाई दी हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मां बनने का ग्लो उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। वहीं, सोनम कपूर भारत लौटती ही फैंस के मजाक प्राप्त हो गई। सोनम कपूर की ड्रेस का फैंस ने मजाक उड़ाया है।

    आपकी जानकारी के लिए बात दें कि लंदन में सोनम कपूर का बेहद ही शानदार तरीके से बेबी शॉवर रखा गया था। सोनम कपूर ने खुद इससे जुड़ी तस्वीरें फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि भारत आने के बाद ही सोनम कपूर की गोदभराई की रस्म होने जा रही हैं। एक्ट्रेस की डिलिवरी डेट भी काफी नजदीक बताई जा रही है। 

    इस जगह बेबी शावर करेंगी सोनम कपूर

    एक्ट्रेस सोनम कपूर का 17 जुलाई को बेबी शावर होने वाला है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बड़े बड़े इनवाइट भेजे हैं।हालांकि इन इनवाइट्स पर उनके घर का एड्रेस नहीं है। बेबी शावर की सेरेमनी वो पूर्व मिस इंडिया कविता सिंह के घर पर करेंगी। ये घर मुंबई के बैंडस्टैंड पर स्थित है। ये वही जगह है जहां सोनम कपूर की आनंद आहूजा संग शादी हुई थी। वैसे सोनम कपूर और आनंद आहूजा के मुंबई, दिल्ली और लंदन में घर हैं। लेकिन उन्होंने शादी के वेन्यू को ही बेबी शावर के लिए चुना।

    Tags