सोनू निगम के फैंस ने एयरपोर्ट पर किया सिंगर का जबरदस्त स्वागत, जानिए वजह

    अब सोनू को उनके इसी योगदान के लिए हाल में पद्मश्री सम्मान देने की बात कही गई थी जिसके बाद उनके सभी फैंस बेहद खुश हैं। अब सोनू निगम को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किये जाने की ख़ुशी में एयरपोर्ट पर सिंगर का जबरदस्त स्वागत किया गया।

    Sonu Nigam at Airport

    Sonu Nigam at Airport

    बॉलीवुड सिंगर सोनो निगम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हीरो की आवाज बने 25 सालों से ज्यादा का वक़्त हो गया है। उन्होंने शाहरुख़, सलमान और आमिर खान समेत कई एक्टर्स के लिए गाने गा कर उन्हें स्टार बनाने में मदद की है। अब सोनू को उनके इसी योगदान के लिए हाल में पद्मश्री सम्मान देने की बात कही गई थी जिसके बाद उनके सभी फैंस बेहद खुश हैं। अब सोनू निगम को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किये जाने की ख़ुशी में एयरपोर्ट पर सिंगर का जबरदस्त स्वागत किया गया।

    बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भैयानी में सोनू निगम का एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें सिंगर के एयरपोर्ट से बाहर आने पर जबरदस्त स्वागत किया गया है। सिंगर के साथ उनके दोस्त अमिताब वाधवानी को भी देखा जा सकता है। सोनू निगम एयरपोर्ट से बाहर निकलते हैं। फैंस से मिलते हैं और फिर केक काटते हैं। देखिये वीडियो-

    बता दें, सोनू निगम की आवाज जल्द आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में सुनाई देगी। इस फिल्म में न सिर्फ वो एक्टर आमिर के लिए गाना गा रहे हैं बल्कि उनके और कंपोजर प्रीतम के बीच आई दरार भी भर गई है। दरअसल, इन दोनों के बीच विवाद साल 2013 में आई फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के दौरान गाने ‘सुभानअल्लाह’ को लेकर हुआ था। प्रीतम ने ये गाना पहले सोनू निगम से रिकॉर्ड करवा लिया लेकिन बाद में फिल्म में श्रीराम चंद्र से गवा लिया। लेकिन हाल में दिए एक इंटरव्यू में सोनू ने साफ़ कर दिया कि उनके और प्रीतम के बीच कोई दूरी नहीं।

    Tags