साउथ एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का हुआ निधन, इस बीमारे से थे पीड़ित, आज होगा अंतिम संस्कार

    एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का सोमवार के दिन चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया था, जिसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

    साउथ एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का हुआ निधन, इस बीमारे से थे पीड़ित, आज होगा अंतिम संस्कार

    तमिल फेमस एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का सोमवार के दिन चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर से इस वक्त उनके फैंस सदमे में हैं। इस मामले में ऐसा कहा जा रहा है कि उनके फेफड़ों में इन्फेशन हो गया था और पिछले कुछ महीनों से उसका इलाज जारी था। हॉस्पिटल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ सालों से वो फेफड़ो की बीमारी से पड़ती थे। जनवरी में उनके पूरे परिवार का कोरोना हो गया था। विद्यासागर ने कोरोना को मात दे दी थी, लेकिन बाद में उनकी हालत खराब हो गई। डॉक्टरों ने विद्यासागर के फेफड़ों को ट्रांसप्लांट करने का फैसला लिया था, लेकिन डोनर मिलने में परेशानी आ रही थी, क्योंकि ये ब्रेन डेड मरीजों से जुड़ा था। तब तक डॉक्टरों ने दवाओं से इलाज करके स्थिति कंट्रोल करने की कोशिश की थी। हालांकि वे उन्हें एक्ट्रेस नहीं बचा पाए।

    मीना के पति विद्यासागर के निधन से इस वक्त चारों तरफ दुख का माहौल छाया हुआ है। कई सेलेब्स ने इस पर अपना शोक जताया है। आज के दिन उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मीना ने बेंगलुरु के बिजनेसमैन विद्यासागर से शादी की थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम नैनिका है। एक्ट्रेस मीना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। 90 से लेकर 2000 के दशक तक एक्ट्रेस इंडस्ट्री में छाई रही थी। उन्होंने सभी बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की थी। बाद में फिर उन्होंने अपने हिसाब से रोल निभाना शुरू कर दिए।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मीना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खूब कमाया और वे अभी भी एक्टिव है। नैनिका ने थलापति विजय की फिल्म थेरी में उनकी बेटी का रोल प्ले किया था।