सुहाना खान ने अपने मेल फैन के साथ किया ऐसा बर्ताव, वीडियो देख हर कोई रह गया हैरान

    शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें देखकर फैंस फिदा होते नजर आए हैं। 

    सुहाना खान ने अपने मेल फैन के साथ किया ऐसा बर्ताव, वीडियो देख हर कोई रह गया हैरान

    एक्टर शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान किसी न किसी वजह के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज हमेशा से ही फैंस के बीच छाए रहते हैं। कभी उन्हें लोग ट्रोल करते हुए दिखाई देते हैं। तो कभी उनकी तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। इस बार तो दोनों ही काम हुआ। दरअसल सुहाना खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी अच्छे मुड़ में दिखाई दे रही हैं। साथ ही जो भी फैन उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवाने आ रहा है उसे बिना मना करें उसके साथ तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं। 

    दरअसल सुहाना खान का एक वीडियो विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सुहाना खान ब्लू कलर का टॉप और क्रीम कलर की पैंट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। खुल बालों में सुहाना बेहद ही प्यारी लग रही हैं। सुहाना के इस अंदाज को देखकर फैंस का ज्यादा खुश हो रहे हैं। आप भी यहां देखिए सुहाना खान से जुड़ा वीडियो यहां। 

    फैंस ने की सुहाना की तारीफ

    सुहाना खान के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सुहाना खान अब धीरे-धीरे करके दीपिका पादुकोण की तरह दिखने लगी हैं। बहुत ही ज्यादा खूबसूरत। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- आज मुड अच्छा था बिल्कुल भी घमंड नहीं दिखा। इसके अलावा तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- सुहाना काफी क्यूट और दयालु है। वहीं, चौथे यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट में लिखा- देखकर अच्छा लगा सेल्फी लेने आए लड़के को वापस बुलाकर सेल्फी ली बहुत अच्छा।

    सुहाना के अंदाज ने लुटी महफिल

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलाना पांडे के प्री वेडिंग फंक्शन में भी सुहाना खान का अलग ही अंदाज देखने को मिला था। सुहाना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थीं। 

    Tags