सुनील ग्रोवर ने बायपास सर्जरी के बाद शेयर किया नाचते हुए वीडियो, फैंस का किया शुकियादा
अब सेहत में थोड़ा सुधार आने के बाद सुनील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। ये वीडियो सूर्यादय के समय का है। सुनील को अपने घर की बल्कानी में खड़े हो कर बॉलीवुड गाने पर नाचते हुए देखा जा सकता है।
एक्टर सुनील ग्रोवर को पिछले दिनों सीने में तेज दर्द के बाद हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। बाद में डॉक्टर्स ने इस तेज दर्द को हार्ट अटैक बताया और एक्टर को चार बायपास सर्जरी से गुजरना पड़ा। अब सेहत में थोड़ा सुधार आने के बाद सुनील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। ये वीडियो सूर्यादय के समय का है। सुनील को अपने घर की बल्कानी में खड़े हो कर बॉलीवुड गाने पर नाचते हुए देखा जा सकता है।
सुनील ने ये वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘आपके आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थना से मैं ठीक हो रहा हूं जैसा कि आप देख सकते हैं। आभार और धन्यवाद। यदि आप सूर्योदय देख सकते हैं, तो आप सबसे भाग्यशाली हैं।‘
पिछले दिनों सुनील की हेल्थ की जानकारी देते हुए डॉक्टर्स ने एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू ने बताया था-‘सुनील ग्रोवर यंग टीवी आर्टिस्ट हैं। उन्हें पहले सीने में दर्द हुई जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटलाइज होने की सलाह दी गई। ब्ल़ड टेस्ट और ECG के बाद पता लगा कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। उनका इलाज शुरू हुआ औऱ वह स्टेबल हो गए। उनमें कोविड के कोई लक्षण नहीं थे, लेकिन उनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया। इसी के साथ उनका कोविड का भी ट्रीटमेंट चला। एक वीक के बाद उनका एंजियोग्राफी हुआ, जिसमें 3 मेजर ब्लॉकेज का पता लगा और दो arteries में 100% ब्लॉकेज था जबकि तीसरे में 70-90% ब्लॉक था। उनका हार्ट नॉर्मल फंक्शन कर रहा था और सौभाग्य से हार्ट मसल्स में कोई डैमेज नहीं आया। इसलिए बायपास सर्जरी की सलाह दी गई और फिर यही किया गया। वह अच्छी तरह से रिकवर कर गए हैं।‘ एक्टर को चार सर्जरियों से गुजरना पड़ा। हालांकि अब वो पहले से बहुत ठीक हैं और सपनी सेहत का खास ख्याल रख रहे हैं।
बता दें, सुनील अभी सिर्फ 44 साल के हंसमुख इंसान हैं। उन्हें कई टीवी शोज और फिल्मों में देखा गया है। सुनील को हार्ट अटैक की खबर ने अभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, आज सुनील को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। वहीं डॉक्टर ने एक्टर को स्वस्थ, खान पान और योगा करने की सलाह दी है। उम्मीद है कि एक्टर जल्द ठीक होकर स्क्रीन पर वापस आयेंगे।