सुनील ग्रोवर ने बताया हार्ट सर्जरी के बाद बदला जिंदगी जीने का नज़रिया, कहा 'अगर आप चल सकते हो तो आप भाग्यशाली हो'

    सुनील को हार्ट की समस्या के बाद हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। बाद में उनकी कुछ हार्ट सर्जरी हुई और कुक दिनों के लिए हॉस्पिटल में ही एडमिट रहना पड़ा। अब अपने इस बुरे अनुभव को याद करते हुए सुनील बस आभारी हैं कि अपनों के बीच हैं।

    सुनील ग्रोवर ने बताया हार्ट सर्जरी के बाद बदला जिंदगी जीने का नज़रिया, कहा 'अगर आप चल सकते हो तो आप भाग्यशाली हो'

    सुनील ग्रोवर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। टीवी से लेकर फिल्मों में एक्टिव रहते हैं। लेकिन इस साल हार्ट की सर्जरी ने उन्हें लाइफ का सबसे बड़ा झटका दे दिया था। इस साल फ़रवरी में सुनील को हार्ट की समस्या के बाद हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। बाद में उनकी कुछ हार्ट सर्जरी हुई और कुक दिनों के लिए हॉस्पिटल में ही एडमिट रहना पड़ा। अब अपने इस बुरे अनुभव को याद करते हुए सुनील बस आभारी हैं कि अपनों के बीच हैं।

    हार्ट सर्जरी के बुरे एक्सपीरियंस ने सुनील को जीवन का नया पाठ पढ़ाया है। अब वो भगवान का शुक्रिया करते हैं कि जिंदा है। इस बारे में सुनील ने ई टाइम्स से बातचीत की। एक्टर ने कहा कि लाइफ की जरुरी चीज़ों को इग्नोर करते हुए हम सिर्फ अच्छा दिखने के पीछे रहे। सुनील कहते हैं –‘सच्चाई को भूल गए, काम के कमिटमेंट के रूटीन में फंस गए और आभारी नहीं थे। लेकिन अब मुझे एहसास हुआ है कि आभारी होना जरुरी है। अगर आप जब चाहें पानी पी सकते हैं, तो आप भाग्यशाली हैं, अगर आप अपने बिस्तर पर खुद बैठ सकते हैं, तो आप भाग्यशाली हैं, अगर आप बिना किसी की मदद के बाथरूम में चल सकते हैं, तो आप भाग्यशाली हैं।‘

    आगे सुनील ने कहा- ‘जब आप आईसीयू में लेटे होते हैं, और इन छोटी-छोटी चीजों के लिए किसी दूसरे व्यक्ति की मदद लेते हैं, जिसे आप हर दिन हल्के में लेते हैं, तब आपको एहसास होता है कि आप इस समय कितने भाग्यशाली रहे हैं। एक बार जब यह अहसास होता है, बाकी सब कुछ - प्रसिद्धि, करियर, पैसा - एक बोनस की तरह लगता है! इस अनुभव के बाद, मैं सभी को अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए कहना चाहता हूं, जो हमारे पास है उसके लिए आभारी रहें और प्यार से रहें।‘

    बता दें, इस साल फ़रवरी में सुनील ग्रोवर को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनकी 4 बायपास सर्जरी की गई। सुनील को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती किया गया था। डॉक्टर ने पुष्टि कर दी थी कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। फिलहाल एक्टर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहे हैं।

    Tags