स्वरा भास्कर ने अपनी बेटी राबिया की छठी में गाया सोहर, दिखाई पूरी रस्म की झलक

    23 सितंबर को स्वरा और फहद के घर एक बेटी का जन्म हुआ। कपल ने अपनी अनमोल बेटी का नाम राबिया रामा अहमद रखा। उन्होंने फैंस को अस्पताल की कुछ अनसीन पिक्चर्स शेयर कर यह खुशखबरी दी थी।

    स्वरा भास्कर ने अपनी बेटी राबिया की छठी में गाया सोहर, दिखाई पूरी रस्म की झलक

    बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए काफी मशहूर है। एक्ट्रेस ने इस साल की शुरुआत में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और सोशल एक्टिविस्ट फहद अहमद से शादी की थी। पिछले महीने फहद और स्वरा की जिंदगी खुशियों से तब भर गई जब उन्होंने अपने घर में एक नन्हें मेहमान का स्वागत किया। अपनी जिंदगी के इस नए चैप्टर को कपल खूब इंजॉय कर रहे हैं। 23 सितंबर को स्वरा और फहद के घर एक बेटी का जन्म हुआ। कपल ने अपनी अनमोल बेटी का नाम राबिया रामा अहमद रखा। उन्होंने फैंस को अस्पताल की कुछ अनसीन पिक्चर्स शेयर कर यह खुशखबरी दी थी। वहीं फहद और स्वरा ने कल रात अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बेटी की छठी की पार्टी की।

    सोशल मीडिया पर उसकी एक झलक शेयर करते हुए, वीरे दी वेडिंग की एक्ट्रेस ने लिखा: “बच्ची हम जैसे लोगों की एक मिश मैश है। वह 62.5% यूपी, 12.5% ​​बिहार, 25% आंध्र की है। मैं इसके रिप्रेजेंटेशन के पक्ष में हूं। मैं हमेशा इसे सेलिब्रेशन की तरह मनाऊंगी। हमारी शादी के बाद से ही हम उत्तर भारत में हिंदू और मुस्लिम दोनों सोसाइटी द्वारा शेयर की जाने वाली कॉमन सांस्कृतिक और प्रथाओं को खोज रहे हैं जो मेरे विश्वास को और मजबूत करेंगी। मनुष्य सभी प्रकार की डाइवर्सिटी से आ सकता है, लेकिन प्रेम और आनंद सिर्फ एक आम भाषा से ही मिलेगा।

    शेयर किए हुए वीडियो में स्वरा खुशी से गाते हुए दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस ने शेयर किया, छठी यानी बच्चे के जन्म का छठा दिन पूरे यूपी बिहार में मनाया जाता है। जहां मां और बच्चे को पीले रंग के कपड़े पहनाए जाते हैं और बच्चे की मौसी या बुआ बच्चे और उसके माँ-पापा को काजल लगाती हैं। यह रस्म बच्चे और परिवार को 'नज़र ना लगने' या बुरी नज़र से बचाने के लिए होती है। स्वरा जो 'सोहर' गा रही हैं। यह पारंपरिक रूप से एक नवजात शिशु जन्म के बाद गाया जाता है। लेकिन एक्ट्रेस ने इसे अपनी नन्ही परी के लिए गाया है। नई माँ स्वरा, शांति और अत्यधिक खुशी से भरी दिख रही है। यह पल उनके जीवन में एक नई दिशा को लेकर आया है जो हर किसी के दिल को छू जाने वाला है।

    Tags