तारक मेहता...की बबीता जी पर कोरियन ड्रामा का असर, बदल लिया अपना लुक

    मुनमुन सोशल मीडिया अपने फैंस के साथ काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें कभी डांस रील्स में देखा जता है तो कभी वर्कआउट वीडियो में। लेकिन मुनमुन दत्ता की नई तस्वीरों में उनके हेयर स्टाइल को देख कर लग रहा है जैसे इस वो कोरियन शोज़ को कुछ ज्यादा ही फॉलो कर रही हैं।

    तारक मेहता...की बबीता जी पर कोरियन ड्रामा का असर, बदल लिया अपना लुक

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का सबसे पॉपुलर शो है। इस शो के वैसे तो सभी किरदार खास पॉपुलर हैं। लेकिन बबीता जी के किरदार को अम्र करने वाली मुनमुन दत्ता से लोगों को कुछ ज्यादा लगाव है। मुनमुन सोशल मीडिया अपने फैंस के साथ काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें कभी डांस रील्स में देखा जता है तो कभी वर्कआउट वीडियो में। लेकिन मुनमुन दत्ता की नई तस्वीरों में उनके हेयर स्टाइल को देख कर लग रहा है जैसे इस वो कोरियन शोज़ को कुछ ज्यादा ही फॉलो कर रही हैं।

    मुनमुन ने ऑरेंज टॉप पहने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनका स्टाइलिश मेकओवर देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में ये भी बताया कि उन्होंने अपना लुक क्यों बदला है। एक्ट्रेस ने कोरियन एक्टर्स के नाम लेते हुए बताया कि वो उनसे इंस्पायर्ड हैं। आप भी देखिये-

    बता दें, मुनमुन दत्ता 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभा कर खूब पॉपुलर हुई हैं। जेठालाल के साथ उनकी मीठी नोंकझोक को फैंस खूब पसंद करते आये हैं। अब मुनमुन दत्ता का ये अंदाज़ भी फैंस को पसंद आ रहा है। वैसे बता दें, पिछले दिनों मुनमुन दत्ता जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करने की वजह से मुश्किल में फंस गई थीं। उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। हालांकि, एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर माफ़ी भी मांग ली थी। फिलहाल वो अपने नए लुक को लेकर खबरों में बनी हुई हैं।

    Tags