तैमूर अली खान ने इस तरह किया बुआ-फूफा की बुक को प्रमोट, वीडियो में दिखा क्यूट अंदाज

    करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान फिर से एक बार चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए हैं, जिसमें वो अपनी बुआ और फूफा की किताब को प्रमोट करते हुए नजर आए हैं। 

    तैमूर अली खान ने इस तरह किया बुआ-फूफा की बुक को प्रमोट, वीडियो में दिखा क्यूट अंदाज

    बॉलीवुड के सितारे सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर हमेशा से ही लोगों के बीच हमेशा से ही चर्चा का विषय बने रहते हैं। एक वक्त ऐसा था जब तैमूर की झलक देखने के लिए लोग कई दिनों तक इंतजार करते थे। तैमूर के लाखों फैंस हैं और उनकी एक झलक देखने के लिए काफी बेताब रहते हैं। इसी बीच तैमूर अपनी करीना कपूर और पापा सैफ अली खान के साथ बुआ सोहा अली खान और फूफा कुणाल खेमू की किताब को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे। जहां पर तैमूर ने सोशल मीडिया के सामने कई क्यूट पोज दीजिए।

    वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज में तैमूर येलो कलर के ड्रेस पहने हुए दिखाई दिए, जिसमें वो काफी क्यूट लग रहे थ। जब मीडिया वाले तैमूर की तस्वीर क्लिक करने लगे तब वो अपने माता-पिता के पीछे जाकर छिप गए। तैमूर इस दौरान अपनी बुआ और फूफा की किताब को प्रमोट करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सामने आई उनकी तस्वीरों को देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। तस्वीरों में तैमूर अली खान क्यूट अंदाज में पोज देते हुए दिखाई दिए हैं। एक तस्वीर में तैमूर के साथ करीना कपूर खान और कृणाल खेमू साथ दिखाई दिए हैं।

    करीना और सैफ का वर्कफ्रंट

    एक्ट्रेस करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपनी नई फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में करीना कपूर आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। ये फिल्म 11 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वही, यदि सैफ अली खान की बात करें तो वो विक्रम वेधा और आदिपुरुष में दिखाई देने वाले हैं। आखिरी बार उन्हें बंटी और बबली 2 फिल्म में देखा गया था लेकिन इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

    Tags