तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अब साथ नहीं आते नजर, लस्ट स्टोरीज 2 तक था रिलेशनशिप?

    'लस्ट स्टोरीज 2' का प्रमोशन था तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का प्यार? यहां जानिए

    Tamannah Bhatia Vijay Verma

    Tamannah Bhatia Vijay Verma

    बीते दिनों साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा की लव लाइफ खूब सुर्खियों में रही। दोनों साथ में नेटफ्लिक्स की लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आए। इसके लिए तमन्ना अपनी नो किस पॉलिसी भी तोड़ दी। दोनों ने पब्लिकली कबूल किया कि वो एक दूसके प्यार मे हैं। लस्ट स्टोरीज 2 के दौरान दोनों खूब एक साथ नजर आए। हालांकि अब दोनों अचानक से गायब हो गए हैं। तमन्ना भाटिया दो बार नजर तो आईं लेकिन उनके साथ विजय वर्मा नहीं थे। अब कयास लगाए जाने लगे कि क्या ये सब सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट था। 

    हालांकि एक इनसाइडर ने बताया है कि ऐसा नहीं है। बॉलीवुड लाइफ कहा, ''तमन्ना और विजय एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन आप उन्हें कभी भी सामान्य जोड़े की तरह नहीं देख पाएंगे; वे अपनी जगह पर रहना पसंद करते हैं, साथ ही विजय अभी अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में बिजी हैं और इसलिए वह कोई पब्लिक अपीयरेंस नहीं बना रहे हैं; वह एक बहुत ही प्राइवेट पर्सन हैं और कभी नहीं चाहते कि उनके निजी जीवन के बारे में उनके पेशेवर जीवन की तुलना में अधिक लिखा जाए और बात की जाए और यही बात तमन्ना के साथ भी है।''

    तमन्ना संग अपने रिलेशनशिप पर विजय वर्मा ने जीक्यू इंडिया' से बात करते हुए कहा था, ''मुझे लगता है कि अब यह काफी हद तक समझ में आ गया है कि हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मैं खुश हूं और उनके प्यार में पागल हूं। मैं इसे अपने जीवन का 'खलनायक युग खत्म और रोमांस युग' शुरू मानता हूं।''

    विजय वर्मा इस साल काफी छा गए हैं और खासतौर से ओटीटी की दुनिया में। लस्ट स्टोरीज 2 से पहले विजय वर्मा सोनाक्षी सिन्हा और गुलशन देवैया स्टारर वेब सीरीज दहाड़ में विलेन बने थे। वहीं तमन्ना भाटिया की बात करें तो एक्ट्रेस लस्ट स्टोरीज के अलावा 'जी करदा' में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस रजनीकांत की जेलर में भी नजर आएंगी।

    Tags