थैंक गॉड ट्रेलर: चित्रगुप्त अजय देवगन से जान की भीख मांगते दिखें सिद्धार्थ मल्होत्रा, क्या अपनी हरकतों को सुधारेंगे एक्टर?

    फिल्म थैंक गॉड का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन के बीच गजब का कॉबिनेशन देखने को मिल रहा है।

    थैंक गॉड ट्रेलर: चित्रगुप्त अजय देवगन से जान की भीख मांगते दिखें सिद्धार्थ मल्होत्रा, क्या अपनी हरकतों को सुधारेंगे एक्टर?

    फिल्म थैंक गॉड का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन लीड रोल निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में एक ऐसे इंसान की कहानी दिखाई गई है, जोकि भ्रम, गुस्से, जलन और हवस का शिकार होता है। ऐसे में यमदूत और चित्रगुप्त उसे अपनी गलती को सुधारने का मौका देते हैं। इस फिल्म में चित्रगुप्त का रोल अजय देवगन निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार का नाम अयान कपूर। 

    ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि अयाम कपूर ( सिद्धार्थ मल्होत्रा) कार चलते वक्त अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा होता है। वो अपनी पत्नी को बताता है कि वो अपनी बेटी पीहू की पेरेंट्स मीटिंग में नहीं आ पाएगा। इसके बाद अयान की अपनी पत्नी से बहस हो जाती है। अयान को इतना गुस्सा आ जाता है कि वो अपनी कार पर काबू नहीं रख पाता और उसका एक्सीडेंट हो जाता है। इसके बाद जब उसकी आंखें खुलती है तो वो यमदूत और चित्रगुप्त के पास होता है। अयान उनसे पूछता है कि क्या वो मर गया तो चित्रगुप्त उसे बताते हैं ना तो वो मारा है और ना ही वो जिंदा है। इस वक्त वो बीच में लटका पड़ा है। इसके बाद चित्रगुप्त अयान में जो-जो कमी है उसे सुधारने का मौका देते हैं। ऐसे में अयान को अपनी गलती का ऐसा होता है या फिर नहीं वो तो फिल्म के देखने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म थैंक गॉड में अयान की पत्नी का रोल रकुल प्रीत सिंह निभा रही हैं। जोकि एक पुलिस वाली होती है। आप भी यहां देखिए फिल्म थैंक गॉड का मजेदार ट्रेलर। 

    वहीं, फिल्म थैंक गॉड के ट्रेलर से पहले इससे जुड़े कई पोस्टर्स फैंस के बीच शेयर किए जा चुके हैं, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन के किरदारों की झलक साफ देखने को मिली थी। फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे।

    Tags