भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में हुआ था जबरदस्त हंगामा, अब वायरल हुआ वीडियो

    अपने जन्मदिन वाले दिन लोगों को शांत करवाते रहे पवन सिंह ...देखिये वायरल वीडियो 

    भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में हुआ था जबरदस्त हंगामा, अब वायरल हुआ वीडियो

    एक्टर पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान बनते जा रहा हैं, विवाद है कि उनका पीछा ही नहीं छोड़ रहा है। एक्टर किसी ने किसी विवाद से जुड़ ही जाते हैं। हाल में पवन ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। मौका तो जश्न का था। लखनऊ में ग्रैंड पार्टी भी रखी गई थी। लेकिन ये पार्टी कब हंगामे में बदल गई पता ही नहीं चला।

    दरअसल, 5 जनवरी को पवन सिंह ने अपने जन्मदिन के साथ नए गाने 'आ जईहे पांच के' का लॉन्च का प्रोग्राम रखा था। एक्टर सिंगर सज धज के अपनी पार्टी में पहुंचे भी। नाच गाने का माहौल था। स्टेज पर भोजपुरी इंडस्ट्री का शुक्रियादा किया जा रहा है। तभी दो लोगों में किसी बात को लेकर हंगामा हो गया और प्रोगाम कुर्सियों की तोड़फोड़ वाला बन गया। इस मौके पर पवन सिंह की को-एक्ट्रेस डिंपल सिंह और गाने की सिंगर शिल्पी राज भी स्टेज पर मौजूद थीं। जन्मदिन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंत में पवन सिंह खुद निराश हो कर प्रोग्राम छोड़ कर चले गए।

    बता दें, पिछले दिनों पवन सिंह पर उनकी दूसरी पत्नी भी गंभीर आरोप लगाये थे। मामला पुलिस तक पहुंच गया था। एक्ट्रेस यामिनी सिंह ने भी पवन सिंह बदतमीजी का आरोप लगाया था बाद में एक्ट्रेस अपने बयान से पलट गई। पवन सिंह का खेसारी लाल यादव से तगड़ा विवाद चल रहा है। दोनों में 36 का आंकड़ा सालों से बना हुआ है। दोनों खुल कर एक दूसरे के खिलाफ बोल चुके हैं। ऐसे में पवन सिंह और विवादों के गहरे रिश्ते के बारे में आप समझ गए होंगे।

    Tags