रणबीर, आलिया और राहा ने कैसे मनाई होली? इस वीडियो में दिखा कपूर फैमिली का सेलिब्रेशन

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस तरह मनाई होली, इंटरनेट पर वायरल हो रहा है ये वीडियो

    रणबीर, आलिया और राहा ने कैसे मनाई होली? इस वीडियो में दिखा कपूर फैमिली का सेलिब्रेशन

    पूरा बॉलीवुड आज होली सेलिब्रेशन में मस्त है। इन्ही में से कपूर फैमिली भी है। रणबीर कपूर भी अपने अपार्टमेंट के नीते पूरे परिवार के साथ होली मनाते नजर आए। जबकि माना जाता है कि एक्टर होली से दूर रहते हैं। इस मौके पर उनके साथ आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर भी थे। इनकी होली की एक वीडियो सामने आई है जिसमें रणबीर और आलिया होली सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।

    ये वीडियो एक मलयालम एक्ट्रेस नादिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक्ट्रेस इसमें पहले रणबीर कपूर को कलर लगाती हैं और इसके बाद वो आलिया भट्ट को कलर लगाती हैं। फिर वो राहा से भी बात करती नजर आती हैं। इस दौरान रणबीर कपूर ब्लैक टीशर्ट और महरून शॉर्ट में दिखे। जबकि आलिया भट्ट ऑरेंज स्लीवलेस टीशर्ट और पिंक शॉर्ट में दिखीं। राहा भी व्हाइट कपड़ों में प्यारी लग रही थीं।

    ये वीडियो शेयर करने के लिए लोग नादिया को थैंक्यू बोल रहे हैं क्योंकि उनकी वजह से ही लोग रणबीर आलिया की होली देख पाए। हालांकि एक पैपराजी ने भी रणबीर की वीडियो शेयर की है। इसमें वो अपने बिल्डिंग के पड़ोसियों संग सेल्फीज क्लिक कराते नजर आ रहे हैं।

    आलिया और रणबीर की फिल्में

    रणबीर कपूर तो फिलहाल जल्द ही नितेश कुमार की रामायण की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। एक्टर इस फिल्म में राम के रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो एनिमल पार्क और ब्रह्मास्त्र के पार्ट 2 और 3 का भी हिस्सा होंगे। वहीं आलिया भट्ट भी ब्रह्मास्त्र की फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगी। लेकिन फिलहाल तो वो जिगरा नाम की फिल्म में दिखाई देंगी। इसमें उनका मेन कैरेक्टर एक बहन का होने वाला है जो अपने भाई की रक्षा का वादा करती है। फिल्म कुछ हटकर होने वाली है।

     

    Tags