इस वजह से हुआ टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का ब्रेकअप, शादी में नहीं बंधना चाहते थे एक्टर, जानिए

    दोनों का ब्रेकअप शादी और कमिटमेंट को लेकर हुआ है। दिशा अपने रिश्ते को शादी का नाम देना चाहती थीं। वहीं टाइगर अपने काम को ज्यादा प्राथमिकता देते हुए शादी की बात को कई बार टाल चुके थे। ऐसे में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।

    Tiger Shroff Disha Patani

    Tiger Shroff Disha Patani

    फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से रिश्ते, शादी टूटने की खबर स्टार्स के फैंस को हैरान कर रही है। हाल में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की खबर ने भी सभी को सकते में डाल दिया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था ये जोड़ी अलग हो सकती है। दोनों को अक्सर साथ में वर्कआउट करते, वेकेशन पर साथ ही देखा जाता था। एक रिपोर्ट में तो दोनों के लिव-इन में रहने की भी खबर थी। लेकिन इस साल की शुरुआत में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। एक्टर्स के फैन जानना चाहते थे कि आखिर इस वजह से ये जोड़ी अलग हुई। अब इनके ब्रेकअप के पीछे का कारण सामने आ गया है।

    ईटाइम्स के मुताबिक दोनों का ब्रेकअप शादी और कमिटमेंट को लेकर हुआ है। दिशा अपने रिश्ते को शादी का नाम देना चाहती थीं। वहीं टाइगर अपने काम को ज्यादा प्राथमिकता देते हुए शादी की बात को कई बार टाल चुके थे। ऐसे में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। पोर्टल ने अपने सूत्र के हवाले से लिखा है-‘दिशा और टाइगर लगभग एक साथ रह रहे थे जब से टाइगर ने अपने माता-पिता, जैकी और आयशा से अलग रहना शुरू किया। उन्हें एक साथ हुए बहुत समय हो चुका था और दिशा को इस साल यह महसूस होने लगा था कि उन्हें शादी के बंधन में बंध जाना चाहिए।‘ आगे बताया ‘उसने टाइगर को यह बात बताई लेकिन टाइगर ने इसे टाल दिया। बेशक, उसने उसे सिर्फ एक या दो बार से अधिक बताया होगा- लेकिन हर बार, टाइगर का रिएक्शन 'नहीं, अभी नहीं' था। दिशा शादी चाहती थी लेकिन टाइगर अभी के लिए शादी में बंधने के लिए तैयार नहीं थे।‘

    बता दें, दिशा और टाइगर 6 सालों से एक दूसरे के साथ थे। दोनों साथ ही रहते थे और एक दूसरे को इंडस्ट्री में अपना अच्छा दोस्त मानते थे। लेकिन इस ब्रेकअप ने दोनों के रिश्तों को बिगाड़ दिया है। अब दोनों एक्टर्स अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। दिशा कल रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर के साथ नज़र आयेंगी।

    Tags