टागइर श्रॉफ को गाता देख उड़े लोगों के होश, आवाज सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

    एक्टर टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    टागइर श्रॉफ को गाता देख उड़े लोगों के होश, आवाज सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग

    एक्टर टाइगर श्रॉफ अपनी बॉडी और एक्शन की वजह से ही सुर्खियों में नहीं रहते हैं। इसके अलावा वह अपने स्टाइल को लेकर भी हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैं, लेकिन इस बार किसी और वजह के चलते वो लोगों के बीच छाए हुए हैं। दरअसल टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हें गाना गाता देख फैंस काफी हैरान हो रहे हैं ऐसा इसलिए क्योंकि टाइगर श्रॉफ को पहले कभी फैंस ने इस अंदाज में नहीं देखा था। ऐसे में फैंस के लिए ये एक बड़ी बात है। 

    दरअसल टाइगर श्रॉफ ने अपने खुद के गाने गाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में एक्टर बेहद ही आरामदायक कपड़े पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उनकी एक दोस्त भी उनके साथ बैठी हुई नजर आ रही है। वीडियो में एक्टर अपनी दोस्त के साथ गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हें इस तरह से गाता देख फैंस काफी ज्यादा हैरान है क्योंकि यह उनका बिल्कुल नया अवतार है। ऐसे में उनका नया रूप देखकर सभी चौंक उठे हैं। जहां कुछ लोगों को टाइगर श्रॉफ की आवाज काफी अच्छी लगी है तो वहीं, कुछ लोगों को एक्टर गाते हुए बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगे हैं। 

    वहीं इससे पहले एक्टर टाइगर श्रॉफ उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उनका एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हुआ था। उस पोस्ट में एक्टर अपना बीपी चेक करवाते हुए दिखाई दे रहे थे। ऐसे में फैंस को इस बात की चिंता हो गई कि एक्टर को हुआ क्या है? जिसकी वजह से उनकी यह हालत हो गई। फैंस उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना तक करने लगे। इसके अलावा एक्टर की फिल्म हीरोपंती 2 रिलीज हुई थी जोकि लोगों का दिल जीतने में फेल रही।