यश कुमार की फिल्म अघोरी का ट्रेलर हुआ रिलीज, सामाजिक पाठ पढ़ाते हुए इस अंदाज में दिखें एक्टर
भोजपुरी फिल्म के एक्टर यश कुमार की फिल्म अघोरी का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस फिल्म में वो बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

यश कुमार की फिल्म अघोरी
भोजपुरी इंडस्ट्री में यश कुमार का जलवा हमेशा कायम रहता है। वो अपनी निजी औऱ कामकाजी जिदंगी की वजह से सुर्खियों में हमेशा बने रहते हैं। वो अपने गानों की वजह से ही नहीं बल्कि फिल्मों की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस वक्त एक्टर यश कुमार अघोरी फिल्म के ट्रेलर से जुड़े हुए हैं। भोजपुरी फिल्म अघोरी का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में एक्टर अघोरी लोगों को समाजिक पाठ पढ़ाते हुए दिखा रहे हैं।
फिल्म अघोरी के ट्रेलर में एक्टर यश कुमार बड़े-बड़े बाल, दाढ़ी मूंछ के साथ-साथ माथे पर टीका लगाए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही गले में रुद्राक्ष की माला पहने हुए वो कमाल के दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के अंदर वो बिल्कुल ही अलग किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में एक्टर अघोरा बनकर लोगों को सामाजिक पाठ पढ़ाने से लेकर यामिनी सिंह जमकर रोमास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म अघोरी के ट्रेलर में काफी कुछ लोगों को देखने के लिए मिलेगा। साथ ही फुल एक्शन से एक्टर लोगों का दिल जीतते हुए दिखाई देंगे। आप भी यहां देखिए यश कुमार की फिल्म अघोरी से जुड़ा हुआ वीडियो।
फिल्म अघोरी का ट्रेलर देखने के बाद फैंस कई तरह का रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जबरजस्ट ट्रेलर... यश मिश्रा, मनोज तिवारी और अवधेश मिश्रा बेहतरीन हैं। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यशा जी बहुत ही अच्छी फ़िल्म का ट्रेलर है अब तो इंतजार है जल्द से जल्द फुल फ़िल्म देखने को मिल जाये। आप एक ऐसे एक्टर है भोजपुरी मे जो हमेशा कुछ अलग करने के लिए जाने जाते है। इसके अलावा तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कमाल का ट्रेलर है यश भाई।