वरुण धवन की मम्मी आदित्य रॉय कपूर के लिए ढूंढ रही हैं लड़की, कहीं वो अनन्या पांडे तो नही?

    आदित्य रॉय कपूर पिछली दिवाली पार्टी में अनन्या पांडे के साथ स्पॉट किए गए हैं। दोनों की अब डेटिंग की खबरें सामने आने लगी हैं। वहीं वरुण की मम्मी भी उनके लिए लड़की ढूंढ रही हैं। 

    वरुण धवन की मम्मी आदित्य रॉय कपूर के लिए ढूंढ रही हैं लड़की, कहीं वो अनन्या पांडे तो नही?

    दिवाली आ गई है और ऐसे में दिवाली से पहले ही पार्टीज का सिलसिला शुरू हो गया है। बॉलीवुड प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने अपनी एंटरटेनमेंट बिरादरी को बुधवार को दिवाली पार्टी में इनवाइट किया था। पार्टी में विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन, नोरा फतेही, शहनाज गिल समेत तमाम सितारे पहुंचे थे। पार्टी में आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन के पैरेंट्स भी आए थे। गेट पर आते ही आदित्य रॉय कपूर डेविड धवन ने बात करते नजर आए। दोनों बेचलर लाइफ के बारे में बात कर ही रहे थे कि अचानक से डेविड धवन की पत्नी लाली आती हैं और आदित्य को बोलती हैं कि वो उनके लिए लड़की ढूंढ रही हैं। ये सुनकर डेविड और आदित्य दोनों बाद में हंसने लगते हैं।

    भले ही वरुण धवन की मम्मी आदित्य के लिए लड़की ढूंढने की बात कर रही हों लेकिन बी-टाउन में तो कुछ और ही चल रहा है। जिस पार्टी में पहुंचे थे, वहां अनन्या पांडे भी नजर आई थीं। दोनों एक दूसरे के साथ डांस करते और बात करते नजर आए तो ये बातें उठने लग गईं कि कहीं दोनों एक दूसरे को डेट तो नहीं कर रहे हैं। वैसे दोनों ने पहले कभी किसी फिल्म में साथ में काम नहीं किया है। दोनों को पहली बार इस तरह से इस पार्टी में स्पॉट किया गया है। रूमर्स शुरू हो गए हैं, देखना होगा कि ये आगे चलकर कितने सही साबित होते हैं।

    तो क्या वरुण धवन की मम्मी को बोल दिया जाए कि आंटी जी आप आदित्य के लिए लड़की मत ढूंढिए। उन्होंने पहले से ही ढूंढ ली है। खैर अनन्या पांडे पिछले दिनों फिल्म लाइगर में नजर आई थीं। विजय देवरकोंडा के साथ की गई ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं आदित्य भी फिल्म ओम में नजर आए थे। ये फिल्म भी फ्लॉप हुई थी। 

    Tags