अपने दुल्हे को छोड़ विक्की कौशल से मिलने को बेताब हुई दुल्हन, बोली- बस एक बार...

    विक्की कौशल की एक फीमेल फैन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दुल्हन अपने दूल्हे को छोड़कर विक्की से मिलने की जिद्दी करती नजर आ रही है। 

    <p>विक्की कौशल से मिलने को बेताब हुई दुल्हन</p>

    विक्की कौशल से मिलने को बेताब हुई दुल्हन

    बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में देकर फैंस का दिल बखूबी जीता है। उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग बाकी कई स्टार्स से काफी ज्यादा है। उनकी एक झलक पाने के लिए फीमेल फैंस बेताब रहती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में भी होता हुआ दिखाई दिया है। दरअसल एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें विक्की कौशल की एक फैन ये कहती हुई दिखाई दे रही है कि वो जब तक विक्की कौशल से वो नहीं मिलेगी तब तक वारमाला के लिए नहीं जाएगी। 

    दरअसल इस वीडियो को फेमस फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में साफ देख जा सकता है कि एक लाल जोड़े में तैयार दुल्हन केवल इसीलिए वरमाला के लिए नहीं जा रही है क्योंकि उसे विक्की कौशल से मिलना है। दरअसल वो दुल्हन और विक्की कौशल एक ही वेन्यू पर मौजूद थे। जैसे ही ये बात उस फीमेल फैन को पता लगी उसने विक्की कौशल से मिल की जिद्द ठान ली। इस काम में उसका साथ वहां मौजूद उसकी सहेलियां और बहने देने लगी। वो भी विक्की कौशल से दुल्हन को मिलवाने की जिद्दी करने लगी। 

    विक्की के लिए दुल्हे को दुल्हन ने करवाया इंतजार

    वीडियो में दुल्हन एक लड़के से बात करते हुए कहती है। भाई मैं नीचे नहीं जा रही हूं। मेरा दूल्हा इंतजार कर रहा है। मेरी शादी नहीं होगी तो क्या आपको अच्छा लगेगा? भाई कहे दो विक्की कौशल से कि दुल्हन नीचे नहीं जा रही है। बस दुल्हन होगी और एक तस्वीर बस। इसके बाद वीडियो में वहां मौजूद लड़कियों भी विक्की कौशल से दुल्हन को मिलवाने की जिद्द करने लगती है। लेकिन अफसोस उस फीमेल फैन की इच्छा पूरी नहीं हो पाती। लेकिन फिर भी वो वरमाला के लिए जाते-जाते विक्की कौशल को पसंद करने की बात कहती है। इस वीडियो को देखकर ये चीज साबित होती है कि विक्की कौशल की इस देश में हजारों नहीं बल्कि लाखों में फैन फोलॉइंग है। 

    Tags