विक्की कौशल-सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख ने शुरू की ‘सैम बहादुर' की तैयारियां, स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन में साथ आये नज़र

    अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘सैम बहादुर’ पर काम शुरू कर दिया है। ये फिल्म सैम मानेकशॉ के जीवन पर बेस्ड है जिसका लुक विक्की कौशल ने पहले शेयर किया था। फिल्म में विक्की के अलावा दंगल की बहनें सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख मुख्य किरदार में नज़र आयेंगी। आज फिल्म की स्क्रिप्ट के रीडिंग सेशन के लिए ये एक्टर्स के साथ नज़र आये। मेघना गुलज़ार ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

    image

    मेघना गुलजार अलग और असल मुद्दों पर फिल्म बनाती हैं। फिर चाहे दीपिका पादुकोण के साथ ‘छपाक’ हो या आलिया भट्ट के साथ ‘राज़ी’। ये दोनों ही फिल्म कमाल की थी। अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘सैम बहादुर’ पर काम शुरू कर दिया है। ये फिल्म सैम मानेकशॉ के जीवन पर बेस्ड है जिसका लुक विक्की कौशल ने पहले शेयर किया था। फिल्म में विक्की के अलावा दंगल की बहनें सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख मुख्य किरदार में नज़र आयेंगी। आज फिल्म की स्क्रिप्ट के रीडिंग सेशन के लिए ये एक्टर्स के साथ नज़र आये। मेघना गुलज़ार ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। देखिये-

    इस तस्वीरों में पूरी टीम को स्क्रिप्ट पढ़ते और चर्चा करते देखा जा सकता हैं। एक तस्वीर में अपनी सान्या और फातिमा के साथ स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आ रहें विक्की जोर से हसंते दिख रहें है जबिक सान्या और फातिमा स्क्रिप्ट पढ़ने में बिजी दिख रही हैं। फ़ोटोज़ में प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला और डायरेक्टर मेघना गुलजार कैडिंडली हसंते देखें जा सकते हैं।

    बहादुर मानेकशॉ के जीवन और समय पर आधारित 'सैम बहादुर' में प्रतिभाशाली विक्की कौशल उनको पर्दे पर उतारते नजर आएंगे। इस फिल्म को पहले ही लोगों की खूब अटेंशन मिल रही है। दरअसल फिल्म के लुक रिलीज होने के बाद से सभी को यही लग रहा है कि सैम के किरदार से विक्की कौशल काफी मिलते जुलते हैं।

    सैम मानेकशॉ का मिलिट्री करियर चार दशक और पांच वॉर्स का है। वह फील्ड मार्शल के पद पर प्रमोट होने वाले पहले भारतीय सेना अधिकारी थे और 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी जीत के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित, विक्की कौशल, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख अभिनीत और रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित यह बायोपिक जल्द ही फ्लोर्स पर जाने के लिए तैयार है।

    Tags