विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने ताजमहल के सामने खाई थीं साथ रहने की कसमें, अब हुए अलग?

    विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी ने ताजमहल के सामने खाई थीं साथ रहने की कसमें, अब हुए अलग?

    विद्युत जामवाल का 2 साल के भीतर प्यार हुआ खत्म, सगाई के बाद मंगतेर नंदिता महतानी से हुए अलग?

    विद्युत जामवाल  और नंदिता महतानी ने ताजमहल के सामने खाई थीं साथ रहने की कसमें, अब हुए अलग?

    बॉलीवुड एक्टर और मार्शल आर्ट एक्सपर्ट विद्युत जामवाल के बारे में फैंस के लिए एक बुरी खबर है। रिपोर्ट्स आ रही हैं कि वो और उनकी मंगेतर नंदिता महतानी दोनों अलग हो गए हैं। जबकि दोनों ने करीब दो साल पहले ही सगाई की थी। दोनों ने ताजमहल के सामने पोज देकर दुनिया के सामने अपने प्यार का इतजार किया था। नंदिता के हाथ में रिंग भी देखी जा सकती थी और इससे पता चला था कि दोनों ने सगाई कर ली है।

    हाल ही में दोनों को फिटनेस कोच डियान पांडे की बेटी के हल्दी सेरेमनी में देखा गया था। लेकिन दोनों के बीच साफ तौर पर दूरी दिखी। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है और दोनों अलग हो चुके हैं। फिर भी एक दूसरे के लिए दोनों के मन में सम्मान है। हालांकि इस मामले पर ना ही विद्युत और ना ही नंदिता ने कुछ कहा है।

    दोनों ने बारे में अगस्त 2021 में पता चला था कि रिलेशनशिप मे हैं। एक बार तो दोनों के साथ में हवाई एडवेंचर करते देखा गया था। दोनों ही एडवेंचर लवर हैं और इसलिए भी दोनों के बीच चीजें जम भी रही थीं। लेकिन अभी ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया। खैर ये तो वक्त साथ ही चीजें सामने आएंगी। उम्मीद है कि विद्युत या नंदिता दोनों में से कोई तो कुछ तो कहेगा। 

    बता दें कि नंदिता महतानी करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय की वाइफ रह चुकी हैं। उनकी पहली शादी संजय से ही हुई थी लेकिन दोनों के बीच में रिश्ता ठीक नहीं चला और दोनों ने तलाक ले लिया।

    वहीं विद्युत जामवाल की बात करें तो उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर पिछले साल फिल्म खुदा हाफिज 2 में नजर आए थे। 

    Tags