गॉड फादर के सेट से सामने आई सलमान खान-चिरंजीवी की झलक, विजय देवरकोंडा का फैंस ने किया शुक्रियादा

    एक्टर विजय देवरकोंडा इस वक्त अपनी वाली फिल्म लाइगर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस सबके बीच वो मेगास्टार सलमान खान और चिरंजीवी के साथ गॉड फादर के सेट पर मिलते हुए दिखाई दिए हैं। 

    गॉड फादर के सेट से सामने आई सलमान खान-चिरंजीवी की झलक, विजय देवरकोंडा का फैंस ने किया शुक्रियादा

    एक्टर विजय देवरकोंडा इस वक्त अपनी फिल्म लाइगर की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर इस फिल्म का जोरदार प्रमोशन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ अपनी इस फिल्म को 25 अगस्त के दिन रिलीज करने जा रहे हैं। विजय देवरकोंडा और लाइगर की टीम मुंबई के एक मॉल में पहुंची थी और वहां पर अपने फेवरेट स्टार्स को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। उस नजारे को देखकर हर कोई हैरान था। इसके बाद फिर टीम मेगास्टार चिरंजीवी के गॉडफादर के सेट पर गई थी।

    गॉडफादर की टीम एक स्पेशल गाने की शूटिंग चिरंजीवी पर कर रही थई। वहां पर एक्टर सलमान खान भी मौजूद थे। वहां पर विजय देवरकोंडा और उनकी टीम दोनों सुपरस्टार्स से मिलती हुई नजर आईं। इस शानदार मंजर की झलक खुद साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर दिखाई। सामने आई तस्वीर में विजय देवरकोंडा एक्टर सलमान खान और चिरंजीवी से मिलते हुए दिखाई दिए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- मेगास्टार चिरंजीवी सर और सलमान खान सर लाइगर के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार हमारे लिए दुनिया है। आपके लिए मेरा सम्मान और प्यार हमेशा। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है। फैंस तीनों सितारों को एक साथ देखकर काफी खुश हो गए हैं। 

    विजय देवरकोंडा और अनन्या के बीच हुई प्यार की शुरुआत?

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे का एक वीडियो कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में विजय एक बार फिर हवाई चप्पल पहनकर लोकल ट्रेक में सफर करते दिखाई दे रहे थे। उनके साथ अनन्या पांडे पीले कपड़े पहने नजर आई थीं। एक जगह तो विजय अनन्या की गोद में सोते हुए दिखाई दिए थे। वहीं, एक जगह तो विजय ने अनन्या का हाथ भी पकड़ा था। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा था कि उनके प्यार की शुरुआत जैसे की हो गई है।

    Tags