रश्मिका मंदाना संग शादी करने पर विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये रिएक्शन

    साउथ के एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें जोरों से चल रही थी। इस पर अब एक्टर ने खुद चुप्पी तोड़ते हुए एक ट्वीट किया है। 

    रश्मिका मंदाना संग शादी करने पर विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये रिएक्शन

    साउथ के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें जंगल में लगे आग की तरह फैल रही थीं। अब इन खबरों पर विजय देवरकोंडा ने ब्रेक लगाते हुए अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने ऐसा करते हुए अपनी और रश्मिका मंदाना की शादी की सच्चाई बताई है। दोनों की शादी की खबरें हाल ही में जोरों से फैल रही थी। 

    अब विजय देवरकोंडा ने ट्वीट करते हुए इस पर सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- हमेशा की तरह बकवास, क्या हमें इन खबरों से प्यार नहीं हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इन दोनों स्टार्स ने एक साथ फिल्म गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में काम किया था। तभी से फैंस उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को पसंद कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों कई बार मुंबई में एकसाथ स्पॉट किया जा चुके हैं।

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का वर्कफ्रंट

    इस वक्त विजय देवरकोंडा अपनी आने वाली फिल्म लाइगर की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म को पुरी जगंनाध डायरेक्टर कर रहे हैं। इस वक्त वो मुंबई में फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इसके अलावा दूसरी तरफ रश्मिका मंदाना बॉलीवुड डेब्यू करने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। रश्मिका जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मिशन मजनू में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म पुष्पा में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धमाकेदार कमाई की थी। फिल्म में रश्मिका के साथ लीड रोल में एक्टर अल्लू अर्जुन दिखाई दे रहे थे।

    300 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है फिल्म पुष्पा

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। पुष्पा के पहले पार्ट के हिट होते ही अब मेकर्स इसके सेकेंड पार्ट को बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। मेकर्स की माने तो इस साल के आखिर तक फिल्म का सेकेंड पार्ट रिलीज कर दिया जाएगा।

    Tags