विजय देवेरकोंडा ने चंडीगढ़ में बोली पंजाबी, कहा 'होर की हाल चाल'- वीडियो

    इसके अलावा इनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें विजय और अनन्या चंडीगड़ के खेतों में मस्ती करते देखे गए थे। दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री का अंदाज़ा तो करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' पर ही लग गया था। फिलहाल दोनों फिल्म प्रमोशन में बिजी हैं।

    Ananya Panday Vijay Deverakonda

    Ananya Panday Vijay Deverakonda

    लाइगर स्टार विजय देवेरकोंडा और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। शुक्रवार को एक्टर्स चंडीगढ़ के खेतों में नज़र आये। अनन्या ने वाइट सलवार सूट पहना था तो वहीं विजय वाइट कोट दिखे। शाम को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्टर्स ने पंजाब के खाने की तारीफ के साथ पांजबी सीखने की भी ख्वाइश जाता दी। अब मौका और उसका फायदा न उठाया जाए ये कैसे हो सकता है। यहां एक्टर ने पांजबी भो बोलनी शुरू कर दी। विजय पांजबी में कहते हैं 'होर की हाल' देखिये ये प्यारा वीडियो-

    इसके अलावा इनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें विजय और अनन्या चंडीगड़ के खेतों में मस्ती करते देखे गए थे। दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री का अंदाज़ा तो करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' पर ही लग गया था। फिलहाल दोनों फिल्म प्रमोशन में बिजी हैं।

    लाइगर एक अलग फिल्म है। एक्टर का किरदार एक बॉक्सर है। लेकिन दिक्कत ये है कि वो हकलाता है। अनन्या लव इंटरेस्ट बनी हैं। फिल्म के गाने अकड़ा पकड़ी और आफत पहले ही धमाल कर रहे हैं। अब बस इस फिल्म का इंतज़ार हो रहा है।

    बता दें, विजय देवेरकोंडा अपनी फिल्म लाइगर से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज हुआ था जो धाकड़ था। अनन्या पांडे, रॉनित रॉय, राम्या कृष्णन अहम भूमिका में नज़र आने वाली हैं। फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है। करण जौहर प्रोड्यूसर हैं और 25 अगस्त को फिल्म रिलीज हो रही है।

    Tags