रेखा और विनोद मेहरा के अफेयर पर पत्नी किरण मेहरा ने कर दिया बड़ा खुलासा, कहा पति के आखिरी वक़्त तक साथ थी एक्ट्रेस

    अब इस इतने सालों बाद इस रिश्ते का सच एक्टर की तीसरी पत्नी किरण मेहरा ने बयां किया है।

    रेखा और विनोद मेहरा के अफेयर पर पत्नी किरण मेहरा ने कर दिया बड़ा खुलासा, कहा पति के आखिरी वक़्त तक साथ थी एक्ट्रेस

    70 और 80 के दशक के मशहूर एक्टर विनोद मेहरा अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर अधिक खबरों में बने रहे। उनका नाम उस समय की कई महिलाओं के साथ जुड़ा। दो असफल शादियों के बाद तीसरी शादी और रेखा के साथ अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। उस समय ऐसी भी खबरें थीं कि विनोद मेहरा ने रेखा से शादी कर ली है। लेकिन उनकी माँ को एक्ट्रेस के साथ ये रिश्ता मंजूर नहीं हुआ। किरण मेहरा संग तीसरी शादी के बाद भी आये दिन अख़बारों और मैगजीन में रेखा और विनोद मेहरा की लव स्टोरी सुर्खियां बनाती थी। अब इस इतने सालों बाद इस रिश्ते का सच एक्टर की तीसरी पत्नी किरण मेहरा ने बयां किया है। किरण ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़े इस अनजाने राज से पर्दा हटाया है।

    किरण से जब उनके पति विनोद मेहरा के रेखा संग अफेयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा-'मैं आपको बता दूं कि एकमात्र इंसान जो विनोद मेहरा के आखिरी वक्त तक साथ खड़ी रहीं, वह हैं रेखा। वह एक फैमिली मेंबर की तरह रही हैं और अब भी मैं उन्हें एक दोस्त के रूप में ही देखती हूं। वह हमारी शादी में भी शामिल हुई थीं। अगर मैं आज उनसे मिलती हूं तो उन्हें कसकर गले लगा लूंगी। मैं उनकी मां और बहनों को जानती हूं। मैं अपनी तुलना किसी ऐसे इंसान से नहीं कर रही हूं जो इतनी ऊंचाइयों पर है और सफल है, पर मैं और रेखा काफी हद तक एक-जैसे हैं।' किरण की इन बातों से साफ़ है कि विनोद और रेखा का रिश्ता एक्टर की मौत तक साथ था।

    आगे किरण ने ये भी बताया कि विनोद मेहरा संग शादी से उनके पिता खिलाफ थे। उसकू वजह थी किरण की उम्र और विनोद के कई महिलाओं संग संबंध। विनोद मेहरा ने तीन शादियां की। उनकी पहली शादी मीना ब्रोका नाम की महिला से हुई थी। लेकिम ये शादी ज्यादा नहीं चली और एक्टर को एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी से प्यार हो गया। दोनों ने शादी भी कर ली थी। लेकिन सिर्फ चार सालों में ये रिश्ता टूट गया। इसके बाद उनका रेखा संग जुड़ा और शादी की ख़बरें तक उड़ी। लेकिन रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंचा। उन्होंने तीसरी शादी किरण मेहरा से की। इससे उन्हें दो बच्चे भी हैं।

    किरण ने पति के अफेयर के सवाल पर कहा- 'कहानियां तो निकलती हैं। सबकी निकलती हैं। होती भी नहीं हैं फिर भी निकलती हैं। जब होती हैं तब भी निकलती हैं। मेरे पिता का जो कन्सर्न था वह एकदम नॉर्मल था, जो किसी का भी होगा। लेकिन हम लोग इंडस्ट्री से नहीं हैं। इंडिया मेरा घर नहीं था। मैं परिवार की सबसे छोटी बेटी जो बहुत यंग थी, वह ऐसे इंसान से शादी करना चाहती थी जो उम्र में उससे 20 साल बड़ा हो। इसलिए मेरे पापा की चिंता एकदम जायज थी।'हालांकि, दोनों ने शादी कर ली। बाद में दोनों दो बच्चों के पेरेंट्स बने। बेटा रोहन मेहरा जिन्होंने साल 2018 में आई फिल्म ‘बाजार’ से फिल्म डेब्यू किया था। बेटी सोनिया जो लाइमलाइट से दूर हैं। हालांकि, बच्चों के इस सफ़र देखने से कई साल पहले 30 अक्टूबर 1990 को उनका निधन हो गया था।

    Tags