द कश्मीर फाइल्स को विकीपीडिया ने बताया काल्पनिक, भड़के विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- पहचान खोते जा रहे...

    फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर विकीपीडिया ने कुछ ऐसा लिखा दिया, जिसके बाद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने गुस्से में आकर ये ट्वीट कर डाला।

    द कश्मीर फाइल्स को विकीपीडिया ने बताया काल्पनिक, भड़के विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- पहचान खोते जा रहे...

    सिनेमाघरों में 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने लोगों के बीच अपनी अलग ही जगह बनाई है। इस फिल्म को लोगों की तरफ से खूब प्यार मिला है। फिल्म के अंदर कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों की कहानी को दर्शाया गया है। इस फिल्म पर मुस्लिम विरोधी होने से लेकर गलत तथ्यों को पेश करने तक के आरोप लगाए गए हैं। वहीं, इसी रेस में अब विकीपीडिया भी शामिल होता हुआ नजर आया है। विकीपीडिया के पेज पर भी फिल्म को लेकर कुछ ऐसा कहा गया जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। ऐसा होता देख विवेक अग्निहोत्री अपना गुस्सा नहीं रोक पाएं।

    दरअसल विकीपीडिया ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर लिखा-द कश्मीर फाइल्स साल 2022 की एक भारतीय हिंदी भाषा की ड्रामा फिल्म है, जिसे विवेक अग्निहोत्रा ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में कश्मीर के विवादित इलाके से कश्मीरी हिंदुओं के विस्थापन की एक काल्पनिक कहानी को दिखाया गया है। फिल्म के अंदर 1990 के शुरू में हुए विस्थापन को सामूहिक नरसंहार दिखाया है, जिसके बारे में ज्यादातर ऐसा सोचा जाता है कि यह गलत है और षडयंत्र पर बनी थिएरीज पर आधारित है। विकीपीडिया की इस समरी पर गुस्सा निकालते हुए विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा- प्रिय विकीपीडिया, आप इसमें इस्लामोफोबिया, प्रोपेगैंडा, संघी और कट्टर जैसे शब्दों को जोड़ना भूल गए हैं। आप अपनी धर्मनिरपेक्ष पहचान खोते जा रहे हैं। जल्दी इसे और एडिट करें। विवेक का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

    द कश्मीर फाइल्स फिल्म के कलाकारों की बात की जाए तो इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी जैसे कलाकार शामिल हैं। द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद अब विवेक अग्निहोत्री दिल्ली की घटनाओं पर द दिल्ली फाइल्स बनाने की तैयार में हैं। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब हैं।

    Tags