सलमान खान के साथ पंगा लेने के बाद सुसाइड करना चाहते थे विवेक ओबेरॉय, हो गए थे डिप्रेशन का शिकार

    विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि वो सलमान खान से पंगा लेने के बाद क्या सोचने लगे थे। हालांकि इस दौरान विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय के बारे में बात करने से इनकार कर दिया। 

    सलमान खान के साथ पंगा लेने के बाद सुसाइड करना चाहते थे विवेक ओबेरॉय, हो गए थे डिप्रेशन का शिकार

    विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के जानेमाने सितारों में से एक हैं। एक जमाना था जब बॉलीवुड में विवेक ओबेरॉय के नाम का सिक्का चलता था। ऐश्वर्या राय को डेट करने के चक्कर में विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान से पंगा ले लिया था। जिसके बाद विवेक ओबेरॉय एक्टिंग की दुनिया से धीरे धीरे गायब हो गए। हालांकि समय समय पर विवेक ओबेरॉय किसी न किसी फिल्म में नजर आ ही जाते हैं। हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने कुछ ऐसा बोल दिया है जिसकी वजह से वो लाइमलाइट में आ गए हैं। विवेक ओबेरॉय ने खुलासा किया है कि सलमान खान से झगड़ा करने के बाद उनकी जिंदगी में कितने बड़े बदलाव आए थे। उस दौरान विवेक ओबेरॉय का करियर बर्बाद हो गया था और उनके मन में सुसाइड करने के ख्याल आने लगे थे। 

    बॉलीवुड बबल से बात करते हुए विवेक ओबेरॉय ने कहा, 'एक समय ऐसा भी आया जब मेरे पास कोई काम नहीं था। ढाई साल तक मुझे किसी ने काम नहीं दिया। मैं फिल्म के ऑडिशन देने जाता और रिजेक्ट हो जाता। मैं परेशान हो गया था। मैं सब कुछ खत्म करना चाहता था। मेरे दिमाग में निगेटिविटी बढ़ती चली जा रही थी। मुझे नहीं पता था कि मुझे करना क्या है। रिजेक्शन मुझे अंदर ही अंदर तोड़ रहा था। मैं अपनी जान देना चाहता था। कई बार में मन में सुसाइड करने का ख्याल आया।'

    आगे विवेक ओबेरॉय ने बताया, 'सच कहूं तो मैंने इस दुख से उबरने में बहुत समय ले लिया। अब मैं समझ सकता हूं कि लोग कैसा दर्द महसूस करते हैं। ये दर्द सुशांत सिंह राजपूत ने भी महसूस किया था। सुशांत सिंह राजपूत जैसे न जाने कितने लोग आज भी इस तकलीफ से जूझ रहे हैं। मेरी मां ने इस गम से बाहर आने में मेरी बहुत मदद की। मेरी मां की वजह से मैं आगे बढ़ पाया।' हालांकि विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय के बारे में बात करने से इनकार कर दिया। विवेक ओबेरॉय ने कहा कि वो बात अब बीत चुकी है। पुरानी बात का जिक्र करने का अब कोई मतलब नहीं है। 

    Tags