क्या शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं आलिया? करण जौहर के इस वीडियो से खुल गया राज़
हाल में करण जौहर ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में आलिया की प्रेग्नेंसी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। फिल्ममेकर ने बताया कि जब आलिया ने उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई तो वो रो पड़े। ये तब हुआ जब एक्ट्रेस उनसे मिलने धर्मा ऑफिस आई थीं।
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी के करीब ढाई महीने बाद प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर सभी को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्हें हॉस्पिटल मेड बेड पर अपना अल्ट्रासाउंड करवाते हुए देखा जा सकता था। इस तस्वीर में रणबीर कपूर भी नज़र आये थे। लेकिन अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है आलिया शादी से पहले प्रेग्नेंट थी।
दरअसल, हाल में करण जौहर ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में आलिया की प्रेग्नेंसी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। फिल्ममेकर ने बताया कि जब आलिया ने उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई तो वो रो पड़े। ये तब हुआ जब एक्ट्रेस उनसे मिलने धर्मा ऑफिस आई थीं। उस समय एक्टर के बाल ठीक नहीं थे होने उन्होंने एक हुडी के साथ टोपी से बाल कवर किये हुए थे। आलिया ने जब उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी की खबर बताई तो वो रो पड़े।
अब कुछ ऐसी ही घटना का खुलासा कॉफी विद करण सीजन 7 के पहले एपिसोड में हुआ है। आलिया ने बताया कि जब उन्होंने करण को अपनी शादी की खबर दी थी वो उनसे मिलने धर्मा ऑफिस गई थीं। उन्होंने बालों को बड़ी टोपी से कवर किया था। करण ने आगे बताया क्योंकि उनके बाल ठीक नहीं थे इसलिए उन्होंने टोपी पहना था। यहां आलिया ने अपनी शादी की जानकारी करण को देने की बात कही है। वहीं करण ने अपने इंटरव्यू में आलिया की प्रेग्नेंसी के लिए इसी घटना का ज़िक्र किया। तो क्या आलिया ने उसी दिन करण को अपनी शादी और प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी? क्या शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं आलिया? हाल में रणबीर कपूर ने भी अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वो और आलिया जब से डेट कर रहे हैं तभी से बच्चों की बातें कर रहे हैं। तब से ही उनकी बेबी प्लानिंग चल रही थी।
बता दें, कॉफी विद करण के शो पर आलिया ने अपने ग्रैंड प्रपोजल का भी ज़िक्र किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि रणबीर ने उन्हें केन्या के जंगल मसाई मारा में प्रोपोज किया था। खास बात ये है कि एक्ट्रेस के लिए जंगल में भी फोटोग्राफर का बंदोबस्त किया गया था। फिलहाल दोनों अपने काम से दूर हैं। एक्ट्रेस जल्द अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के बाद इंडिया लौटेंगी।