जब अक्षय कुमार ने मानी थी शिल्पा शेट्टी के साथ चीटिंग करने की बात, कहा ने कहा 'हां दिया धोखा'

    लेकिन शिल्पा शेट्टी के साथ उनके अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों ने फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘धड़कन’ जैसी शानदार फिल्मों में काम किया था। इन्हीं फिल्मों के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। उस समय सभी को लग रहा था ये जोड़ी शादी के बंधन में बबंध सकती है। लेकिन अक्षय ने सभी को हैरान करते हुए ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली।

    जब अक्षय कुमार ने मानी थी शिल्पा शेट्टी के साथ चीटिंग करने की बात, कहा ने कहा 'हां दिया धोखा'

    अक्षय कुमार अपने करियर के शुरुआत में फिल्मों से ज्यादा एक्ट्रेसेज के साथ अफेयर की खबर को लेकर ज्यादा सुर्खियों में रहे। उनका नाम को-स्टार आयशा जुल्का, रवीना टंडन, प्रियंका चोपड़ा और शिल्पा शेट्टी के साथ जुड़ा। इन एक्ट्रेसेज में से कुछ के साथ लंबा अफेयर चला और कुछ महीने भर में खत्म। लेकिन शिल्पा शेट्टी के साथ उनके अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों ने फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘धड़कन’ जैसी शानदार फिल्मों में काम किया था। इन्हीं फिल्मों के दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। उस समय सभी को लग रहा था ये जोड़ी शादी के बंधन में बबंध सकती है। लेकिन अक्षय ने सभी को हैरान करते हुए ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली।

    उस दौरान शिल्पा ने अपने एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाये थे। एक्ट्रेस ने कहा था कि अक्षय ने उन्हें बीच में छोड़ा है, उन्हें धोखा दिया है। वहीं अक्षय ने कभी इन आरोपों को गलत नहीं बताया। बल्कि आपकी अदालत नाम के शो में जब जर्नलिस्ट ने अक्षय कुमार को शिल्पा के उन आरोपों को सुनाया था तो उन्होंने सभी आरोप स्वीकार किये। अक्षय ने स्वीकार किया था कि उन्होंने शिल्पा शेट्टी को धोखा दिया था। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे के कारणों पर चुप्पी साधी रखी। इस वीडियो में अक्षय ने रवीना टंडन के साथ भी अपने अफेयर को स्वीकार किया। देखिये ये वीडियो-

    बता दें, अक्षय कुमार ने अपने इन अफेयर्स के बाद ट्विंकल खन्ना का हाथ थाम लिया और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली। शादी के बाद एक्टर नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ भी जुड़ा था। हालांकि, इस अफेयर के बारे में न तो प्रियंका चोपड़ा ने कुछ कहा और न ही अक्षय ने अपनी चुप्पी तोड़ी। दोनों के अफेयर की खबर आई, उड़ी और खत्म हो गई। अब एक्टर अपनी फिल्मों से लोगों को एंटरटेन करने में लगे हुए हैं।

    Tags