बीवी को छोड़ प्राची देसाई के साथ लिव-इन में रहने लगे थे रोहित शेट्टी, तलाक की थी प्लानिंग

    लेकिन क्या आप इस एक्शन डायरेक्टर की निजी जिंदगी के बारे जानते हैं? शादी, बेटे के बाद एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जिसने सभी को हैरान कर दिया था। बात इतनी बढ़ गई थी कि डायरेक्टर साहब बीवी को छोड़ कर एक्ट्रेस के साथ लिव इन में रहने लगे थे। तलाक तक लेने की प्लानिंग हो गई थी।

    बीवी को छोड़ प्राची देसाई के साथ लिव-इन में रहने लगे थे रोहित शेट्टी, तलाक की थी प्लानिंग

    बॉलीवुड के सबसे दमदार एक्शन डायरेक्टर्स में से एक रोहित शेट्टी काफी मशहूर हैं। शानदार फिल्म डायरेक्ट करने के साथ फिल्म प्रोड्यूस, खतरों के खिलाड़ी जैसे टीवी शोज़ भी करते हैं। लेकिन क्या आप इस एक्शन डायरेक्टर की निजी जिंदगी के बारे जानते हैं? शादी, बेटे के बाद एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जिसने सभी को हैरान कर दिया था। बात इतनी बढ़ गई थी कि डायरेक्टर साहब बीवी को छोड़ कर एक्ट्रेस के साथ लिव इन में रहने लगे थे। तलाक तक लेने की प्लानिंग हो गई थी।

    हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस प्राची देसाई और रोहित शेट्टी के लव अफेयर की। दोनों की मुलाकात फिल्म 'बोल बच्चन' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन भी रोहित के हाथ में था। बताया जा रहा है कि फिल्म के सेट पर दोनों के बीच प्यार हो गया। उनकी नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि रोहित ने अपनी पत्नी माया शेट्टी और अपने बच्चों को छोड़ने का फैसला किया और प्राची देसाई के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

    रोहित ने साल 2005 में माया नाम की बैंकर से अरेंज मैरिज की थी। दोनों का रिश्ता ठीक ही चल रहा था। बेटे ईशान के जन्म के बाद सब और ठीक हो गया था। लेकिन उस समय डायरेक्टर अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, असिन और प्राची देसाई के साथ फिल्म बोल बच्चन बना रहे थे। ये साल 2011 और 2012 के बीच की बात है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रोहित और प्राची में खास दोस्ती हो गई। फिल्म सेट के बाहर भी दोनों के मिलने की चर्चाएं होनी लगी। दोनों इस रिश्ते में इतना शामिल हो गए कि डायरेक्टर ने बीवी माया को छोड़ दिया और प्राची के साथ शिफ्ट हो गये। दूसरी तरफ माया ने तलाक देने से मना कर दिया। कुछ वक्त लिव इन में रहने के बाद प्राची के साथ उनके रिश्ते बिगड़ गए और रोहित शेट्टी को वापस अपनी पत्नी के पास लौटना पड़ा। इनका रिश्ता पहले से ठीक है।