बार-बार क्यों बिगड़ रही है दीपिका पादकोण की तबियत, इलाज के लिए जा रही हैं यूएस?

    दो दिन पहले खबर आई थी कि एक्ट्रेस को सांस लेने में दिक्कत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। डॉक्टर्स की निगरानी में कुछ जरुरी टेस्ट्स हुए और फिर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक अब एक्ट्रेस ठीक है और रिकवर कर रही हैं।

    बार-बार क्यों बिगड़ रही है दीपिका पादकोण की तबियत, इलाज के लिए जा रही हैं यूएस?

    इंडस्ट्री के टॉप एक्ट्रेस में शामिल दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। दो दिन पहले खबर आई थी कि एक्ट्रेस को सांस लेने में दिक्कत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। डॉक्टर्स की निगरानी में कुछ जरुरी टेस्ट्स हुए और फिर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक अब एक्ट्रेस ठीक है और रिकवर कर रही हैं।

    वैसे ऐसी ही घटना कुछेक महीने पहले हैदराबाद में हुई भी हुई थी। दीपिका अपनी फिल्म प्रोजेक्ट के की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची थीं। ये वही फिल्म है जिसे नाग आश्विन डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रभास और अमिताभ बच्चन लीड में हैं। लेकिन तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें जल्दबाजी में कामिनी हॉस्पिटल भागना पड़ा था। बाद में बताया गया कि हार्ट रेट बढ़ने की वजह से उन्हें दिक्कतें होने लगी थी।

    ट्विटर के यूजर्स की माने तो दीपिका एक बीमारी से जूझ रही हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए एक्ट्रेस के यूएस जाने की भी खबर है। हालांकि, इसमें कितनी सच्चाई है हम इसकी पुष्टि नहीं करते। लेकिन दीपिका का बार बार बीमार होना और इमरजेंसी में हॉस्पिटल भागना उनके फैंस को परेशान कर रहा है। इसकी वजह ज्यादा काम और स्ट्रेस भी बताई गई है। लेकिन डॉक्टर्स द्वारा किये गए टेस्ट्स की रिपोर्ट क्या आई है अभी इसकी जानकारी नहीं है। उम्मीद तो यही है कि एक्ट्रेस ठीक हो और इन छोटी समस्याओं से जल्दी उबर जाये।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पहली बार बाहुबली प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। हालांकि, अभी फिल्म से जुड़ी सभी जानकारी गुप्त रखी गई है। प्रोजेक्ट के नाम तक का खुलासा नहीं हुआ है। अब इन प्रोजेक्ट्स में दीपिका को देखने का इंतजार हो रहा है। आखिरी बार एक्ट्रेस को पति रणवीर सिंह के साथ उनकी फिल्म 83 में एक छोटे से रोल में देखा गया था।

    Tags