शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा मास्क से क्यों छिपाते हैं चेहरा? ट्वीट कर कहीं ये बातें

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जेल से रिहा हुए आज एक साल हो गया है। उन्होंने इस मौके पर एक ट्वीट किया है और इसमें उन्होंने अपने शुभचिंतकों से लेकर ट्रोल्स तक को धन्यवाद दिया है। 

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा मास्क से क्यों छिपाते हैं चेहरा? ट्वीट कर कहीं ये बातें

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जेल से रिहा हुए आज एक साल हो गया है। उन्हें पिछले साल जुलाई में पोर्न ऐप केस में गिरफ्तार किया गया था। उन पर धोखाधड़ी, अश्लील सामग्री के प्रचार-प्रसार जैसे आरोप थे। राज कुंद्रा को आर्थर रोड जेल रखा गया था। अपनी रिहाई के एक साल बाद राज ने अपने इस केस पर बात करते हुए ट्वीट किया है और अपने समर्थकों के साथ साथ ट्रोलर्स को भी शुक्रिया कहा है। मास्क के पीछे भी राज कुंद्रा की अपनी एक कहानी है। इस बारे में उन्होंने ट्रोल करने वालों को कहा कि अगर उन्हें पूरी कहानी नहीं पता है तो वो चुप रहें।

    राज ने अपने ट्वीट में लिखा, ''आर्थर रोड जेल से छूटे हुए एक साल हो गया। बस वक्त की बात है, न्याय होगा। सच जल्द सामने आएगा। शुक्रिया वेलविशर्स और उससे बड़ा थैंक यू ट्रोलर्स को जिन्होंने मुझे मजबूत बनाया।'' राज कुंद्रा ने इस पोस्ट के साथ मास्क, हूडी, कैप और चश्मे के साथ फोटो भी पोस्ट की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''अगर आपको पूरी कहानी नहीं पता तो चुप रहिए।'' 

    राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को कई मौकों पर साथ भी देखा गया है। लेकिन राज ने तब भी अपना चेहरा नहीं दिखाया था। वो अपने मास्क वाले लुक की वजह से काफी ट्रोल होते रहते हैं। उन्होंने तो गणपति बप्पा के विसर्जन में भी मास्क नहीं हटाया था। तब शिल्पा ने उनका मास्क उतारा था लेकिन जिस साइड कैमरा था, वहां राज कुंद्रा ने पीठ कर ली थी। राज कुंद्रा पोर्न केस में कुछ भी बोलने से बचते हैं। वो मीडिया के सामने आते जरूर हैं, स्पॉट होते हैं, यहां तक कि पैपराजी को हाथ भी हिलाते हैं लेकिन वो कुछ बोलते नहीं है।

    Tags