विराट-अनुष्का ने किस काम के लिए रेंट पर लिया सिर्फ 1,650 स्क्वायर फीट का घर?

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक घर किराए पर लिया है, हालांकि ये उनके अभी रह रहे घर से काफी छोटा है। ऐसे में ये सवाल लाजमी है कि उन्होंने ये क्यों लिया है?

    विराट-अनुष्का ने किस काम के लिए रेंट पर लिया सिर्फ 1,650 स्क्वायर फीट का घर?

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सुपर कपल्स में से एक हैं। दोनों की अपनी अपनी फील्ड के माहिर हैं। विराट और अनुष्का ने हाल ही में एक घर किराए पर लिया है जो काफी ज्यादा सुर्खियों में छा गया है। वैसे तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में अपने आलीशान घर में रहते हैं तो उन्हें क्या जरूरत पड़ गई कि उन्होंने सिर्फ 1,650 स्क्वायर फीट में एक घर रेंट किया है। इस घर का किराया 2.76 लाख रुपये प्रति माह है और इसके लिए उन्होंने 7.50 लाख रुपये का डिपोजिट भी किया है। 

    घर के बारे में और बात की जाए तो ये मुंबई के जुहू इलाके मे है और एक हाई टाइड नाम की बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर है। यहां से सी व्यू काफी अच्छा आता है। अब सवाल तो यही उठता है कि आखिर विराट अनुष्का को इस घर की जरूरत क्यों पड़ी? क्योंकि अगर साइज के हिसाब से देखें तो ये घर उनके लिए काफी छोटा है। आम तौर पर 900 से 1200 स्क्वायर फीट मे ही इंडिया में दो बीएचके आमतौर पर बनते हैं। जबकि 1,650 स्क्वायर फीट में तीन बीएचके बन जाएगा। लेकिन इस हिसाब से तो इतने बड़े सेलेब के लिए ये घर काफी छोटा हुआ। 

    अभी कैसे घर में रहते हैं विराट अनुष्का?

    विराट और अनुष्का फिलहाल मुंबई की ओंकार-1973 बिल्डिंग में रहते हैं। उनके घर का साइज 7,171 स्क्वेयर फीट है। उनका ये घर 35वें फ्लोर पर है और काफी लग्जरी है। उनके घर में 5 बेडरूम हैं। उनके घर से समुद्रा का बहुत ही प्यारा नजारा दिखता है। उनके इस फ्लैट की कीमत करीब 34 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनके घर की बालकनी बहुत ही प्यारी है। इस बिल्डिंग में एक टैरेस गार्डन भी है जहां एक बार विराट और अनुष्का क्रिकेट खेलते भी नजर आए थे।

    Tags