सैफ अली खान के बिना करीना कपूर ने बच्चों संग ऐसे मनाई होली, तैमूर-जेह की क्यूटनेस ने जीता दिल

    करीना कपूर खान ने अपनी होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के बीच शेयर की है। तस्वीरों में वो अपने दोनों बच्चों संग फुल मस्ती करती दिखी हैं। 

    सैफ अली खान के बिना करीना कपूर ने बच्चों संग ऐसे मनाई होली, तैमूर-जेह की क्यूटनेस ने जीता दिल

    बॉलीवुड के कई सेलेब्स आज होली का शानदार त्योहार मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी सितारे अपने फैमिली मेंबर्स के साथ इस त्योहार को पूरे जश्न के साथ मना रहे हैं। इस लिस्ट में करीना कपूर का नाम भी शामिल हैं। जोकि लोगों के बीच अपने होली सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर करती हुई नजर आई हैं। होली के मौके पर करीना कपूर ने अपने दोनों बेटों जेह और तैमूर के साथ जमकर मस्ती की। 

    करीना कपूर खान ने तैमूर अली खान और जेह के साथ अपने मजेदार होली सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में करीना, जेह और टिम सभी भीगते हुए दिख रहे हैं और वे अपने घर की छत पर एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। करीना अपने बेटों तैमूर और जेह को करीब खड़ा करते हुए मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। होली का त्योहार करीना कपूर के बच्चे फुल एंजॉय करते हुए दिखाई दिए। करीना कपूर ने जो दूसरी तस्वीर शेयर की है, उसमें तैमूर अली खान हाथ में पिचकारी लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। शेयर की गई तस्वीर में तैमूर पूरी तरह से भीगे हुए नजर आ रहे हैं। करीना के फैंस इस तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 

    इसके अलावा तीसरी तस्वीर में करीना कपूर के छोटे बेटे जेह दिखाई दिए। तस्वीर में जेह पिचकारी चलते हुए नजर आ रहे हैं। जेह भी इस खास त्योहार को फुल एंजॉय करते हुए दिखाई दिए। इन तमाम तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा- इस फैब होली सेशन के बाद हम जो झपकी लेने जा रहे हैं उसका इंतजार नहीं कर सकते। सभी के लिए रंग, प्यार और खुशी फैलाना... लव यू इंस्टा फैम! होली की शुभकामनाएं। करीना कपूर ने अपने कैप्शन में इस बात का भी हिंट दिया कि वो सैफ अली खान को भी काफी मिस कर रही हैं। 

    Tags