Year Ender 2023: जॉन अब्राहम से लेकर बॉबी देओल तक, हीरो से विलेन बनकर इन एक्टर्स ने जीता दिल

    जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी समेत साल 2023 में इन एक्टर्स ने विलेन बनकर किया है धांसू काम

    Year Ender 2023: जॉन अब्राहम से लेकर बॉबी देओल तक, हीरो से विलेन बनकर इन एक्टर्स ने जीता दिल

    साल 2023 जाने वाला है और अगर एंटरटेनमेंट जगत में पीछे मुड़कर देखें तो आपको बहुत सी यादें मिलेंगी। पठान से लेकर जवान और आखिर में एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर जैसी फिल्में देखने को मिली हैं। वहीं तमाम कैरेक्टर्स देखने को मिले हैं जिन्हें आप भूल नहीं पाएंगे। वहीं कुछ एक्टर्स ने विलेन बनकर दिल जीता है। इस साल उन्होंने विलेन बनकर भी कमाल कर दिया है। यहां देखें लिस्ट।

    जॉन अब्राहम - 'पठान'

    John Abraham Pathaan

    शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म ने 543 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में जॉन अब्राहम ने विलेन की भूमिका निभाई थी और उनका नाम 'जिम' था जो कि एक पूर्व रॉ एजेंट रहता है।

    विजय सेतुपति - 'जवान'

    Vijay Sethupathi

    शाहरुख खान की ये दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी जिसे एटली ने डायरेक्ट किया था। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में 'काली' नाम का खतरनाक विलेन था। इस विलेन की भूमिका में विजय सेतुपति ने निभाई थी। एक्टर को वैसे तो साउथ फिल्मों के लिए जाना जाता है जब बॉलीवुड में विजय को देखा तो लोगों ने उनके इस किरदार को भी काफी एंजॉय किया।

    इमरान हाशमी - 'टाइगर 3'

    Emraan Hashmi in Tiger 3

    'टाइगर' फ्रैंचाइजी की टाइगर 3 इस साल दिवाली पर रिलीज हुई। सलमान खान और कैटरीना कैफ तो इस फिल्म में धमाल मचाते आ रही थे लेकिन साथ ही इमरान हाशमी ने भी विलेन बनकर चौंका दिया। ये विलेन मारधाड़ खुद से नहीं कर रहा था बल्कि कूटनीति टाइगर की नाक में दम किया था।

    बॉबी देओल- 'एनिमल'

    Bobby Deol in a still from Animal

    साल के आखिर में फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। फिल्म 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और इसमें रणबीर कपूर के साथ साथ विलेन बॉबी देओल को भी खूब प्यार मिला है। उनका किरदार अबरार जमकर छा गया। बॉबी देओल की इस फिल्म के लिए खूब चर्चा हुई है।

    मनीष वाधवा- 'गदर 2'

    फिल्म 'गदर' से सनी देओल ने बॉलीवुड में वापसी की है। उनका तो इस फिल्म में जिक्र हुआ ही। साथ ही फिल्म के विलेन मनीष वाधवा को भी लोगों ने पसंद किया। जबकि गदर में अमरीश पुरी फिल्म के विलेन था। मनीष को सबसे ज्यादा टीवी शो चंद्रगुप्त मौर्य में 'चाणक्य' के लिए जाना जाता है।

    Tags