रोहित शेट्टी के पिता M. B शेट्टी की ये एड नहीं देखी होगी आपने, फिल्मों में विलेन बन सभी को किया परेशान

    इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पिता एम बी शेट्टी भी इंडस्ट्री के बेहतरीन स्टंटमैन और फाइट इंस्ट्रक्टर थे। 

    रोहित शेट्टी के पिता M. B शेट्टी की ये एड नहीं देखी होगी आपने, फिल्मों में विलेन बन सभी को किया परेशान

    बॉलीवुड के शानदार डायरेक्टर और प्रॉड्यूसर के रूप में मशहूर रोहित शेट्टी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक जैसे इंडस्ट्री के टॉप और एक्शन स्टार रोहित शेट्टी के साथ काम कर चुके हैं। 14 मार्च 1974 के दिन मुंबई में जन्मे रोहित शेट्टी अब तक 'सिंबा', 'सूर्यवंशी', 'सिंघम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' समेत कई हिट फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। रोहित शेट्टी ने साल 2003 में बतौर डायरेक्टर 'जमीन' फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद 'गोलमाल' बनाई, जिसने उनकी किस्मत चमका दी। इसके बाद में रोहित शेट्टी 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'सिंघम' और 'बोल बच्चन' जैसी फिल्में बनाकर एक्शन किंग कहलाने लगे। 

    फिल्मों के साथ ही रोहित शेट्टी एक रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' भी होस्ट करते हैं। दर्शकों को उनका ये शो स्टंट शो काफी पसंद है। फिल्मी दुनिया और रोहित शेट्टी के ताल्लुक बचपन से ही था। दरअसल, उनकी मां रत्ना शेट्टी बॉलीवुड में जूनियर आर्टिस्ट थी, जबकि पिता एमबी शेट्टी स्टंटमैन थे। जब रोहित महज पांच साल के थे, उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद घर की आर्थिक हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें कम उम्र में काम करना पड़ा। अपनी जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस के लिए मशहूर रहे खलनायक एमबी शेट्टी एक स्टंटमैन और फाइट कोरियोग्राफर थे, जिन्होंने 60-70 के दशक में अमिताभ बच्चन से लेकर धर्मेंद्र जैसे स्टार्स के साथ काम किया। फिल्मों में अपने खूंखार अवतार के लिए फेमस एम बी शेट्टी के हाथों बॉलीवुड के कई हीरो ने पिटाई खाई। वह जिस भी फिल्म में होते थे, हीरो पर भारी पड़ जाते थे। 

     मैंगलोर में जन्मे एमबी शेट्टी के लिए उनका सफर बेहद मुश्किलों भरा था। एक वेटर के तौर पर काम करते हुए एमबी शेट्टी बॉक्सिंग और बॉडी बिल्डिंग से जुड़ गए। जिसके बाद 1956 में आई ‘हीर’ से उन्होंने फाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। लेकिन फिर एक ऐसी दुर्घटना घटी की ऊंचाइयों को छू रहे मशहूर स्टंटमैन एमबी शेट्टी की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। ये बात है 1980 की है जब एमबी शेट्टी ‘बॉम्बे 405 माइल्स’ जिसमें जीनत अमान, विनोद खन्ना और शत्रुघ्न सिन्हा लीड रोल में थे। इस फिल्म का एक स्टंट सीन शूट किया जाना था। इसके एक सीन में एमबी शेट्टी के स्टंटमैन मंसूर को एक गैस पंप के ऊपर से जंप करना था। मंसूर ने जंप तो किया, लेकिन गलत जगह। इस स्टंट को करते हुए मंसूर की जान चली गई। इस एक हादसे का एमबी शेट्टी पर बहुत बुरा असर हुआ। 

    मंसूर के निधन का एमबी शेट्टी को गहरा सदमा लगा था, वह भारी डिप्रेशन में चले गए। मंसूर की मौत के बाद एमबी शेट्टी शराब के नशे में डूबते चले गए। एमबी शेट्टी खुद को मंसूर के निधन का दोषी समझने लगे थे। इस हादसे का उन पर ऐसा असर हुआ कि मंसूर के निधन के 2 साल बाद उन्होंने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हाल ही में एमबी शेट्टी का एक विंटेज एड का वीडियो इंस्टा पर वायरल हो रहा है, ये अमूल का एड है जिसमें एमबी एक शख्स के साथ कुंग फूं करते नजर आ रहे हैं। इसमें एक छोटा बच्चा है जो हारते हुए शख्स को अमूल का पाउडर दूध में घोलकर देता है और उसे पीने के बाद हारते हुए शख्स में नई ऊर्जा आ जाती है और वह एमबी शेट्टी को हरा देता है। (ये न्यूज़ हमारी इंटर्न सिमरन शर्मा ने लिखी है)