जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा से कहा 'I Love You', जल्द हो सकती है शादी की अनाउंसमेंट

    दोनों एक्टर्स ने एक दूसरे को हमेशा अपना अच्छा दोस्त बताया। लेकिन अब इनका छुपा प्यार दुनिया के सामने आ गया है। जहीर ने सोनाक्षी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कह दिया कि वो उनसे प्यार करते हैं।

    जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा से कहा 'I Love You', जल्द हो सकती है शादी की अनाउंसमेंट

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिलेशनशिप में होने की खबर लंबे समय से चली आ रही है। हालांकि दोनों एक्टर्स ने एक दूसरे को हमेशा अपना अच्छा दोस्त बताया। लेकिन अब इनका छुपा प्यार दुनिया के सामने आ गया है। जहीर ने सोनाक्षी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कह दिया कि वो उनसे प्यार करते हैं।

    जहीर ने सोनाक्षी के साथ का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों को साथ फ्लाइट में बर्गर खाते देखा जा सकता है। ये वीडियो शेयर करते हुए जहीर ने लिखा-हैपी बर्थडे...मुझे न मारने के लिए थैंक यू। आई लव यू। आने वाले वक्त में हम यूं ही खाते, प्यार और हंसी बिखेरते रहें।' वहीं सोनाक्षी इस पोस्ट का जवाब देने से अपने आपको रोक नहीं पाई। उन्होंने जहीर के लिए लिखा-'थैंक यू।।लव यू और अब मैं तुम्हें मारने आ रही हूं।'

    सोनाक्षी और जहीर ने कुछ इस तरफ दुनिया के सामने अपने प्यार का इज़हार कर दिया। इनका प्यार जग जाहिर होने के बाद पत्रलेखा, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण शर्मा, तारा सुतारिया, राघव जुयाल और हुमा कुरैशी समेत कई सेलेब्स ने इंडस्ट्री के इस जोड़ी को प्यार भेजा है। वहीं इनकी शादी की खबर भी सुर्ख़ियों में बनी हुई है। हालांकि, अभी न तो एक्टर्स की तरफ से कांफिम किया गया है और न ही इनके पेरेंट्स की तरफ से।

    बता दें, जहीर इकबाल ने सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘द नोटबुक’ से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में प्रनुतन ने लीड एक्ट्रेस का रोल निभाया था। वहीं सोनाक्षी के साथ एक्टर डबल XL नाम की फिल्म में नज़र आने वाली हैं।

    Tags