जापान में तबाही के मंजर को अपनी आंखो से देख कर सुरक्षित घर लौटे एक्टर जूनियर NTR, बताया -कितने मुश्किल थे हालात

    जापान न्यू ईयर की छुट्टियां मनाने पहुंचे जूनियर NTR बीवी बच्चों के साथ सुरक्षित घर पहुंचे 

    जापान में तबाही के मंजर को अपनी आंखो से देख कर सुरक्षित घर लौटे एक्टर जूनियर NTR, बताया -कितने मुश्किल थे हालात

    एक तरफ देश नए साल के जश्न में डूबा है। सेलेब्रिटी परिवार संग छुट्टियां मनाने बाहर घूम रहे हैं। वहीं जापान इस वक़्त मुश्किल से गुजर रहा है। जापान में लगातार भूकंप और सुनामी की चेतावनी के बाद हालात बेहद ख़राब हैं। हैरानी की बात तो ये है कि जिस वक़्त जापान इस मुश्किल में था उस समय इंडियन एक्टर जूनियर एनटीआर वहां अपने परिवार के साथ नए साल को सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। एक्टर लगभग एक हफ्ता तक जापान में रहे और आज सुबह ही घर लौटे हैं। अपने फेवरेट एक्टर को देश में वापस सुरक्षित देख फैंस खुश हैं। साथ ही जापान के लिए दुआ कर रहे हैं।

    आज सुबह जूनियर एनटीआर को हैदराबाद के एयरपोर्ट पर परिवार संग स्पॉट किया गया था। उनके साथ दोनों बच्चे भी थे। एक्टर ने सलामती से घर पहुंचने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर अपने सुरक्षित पहुंचने और जापान के लोगों के लिए अपनी चिंता व्यक्त की है। एक्टर ने लिखा -मैं जापान से वापस घर आ गया हूं। वहां आये भूकंपों से सदमें में हूं। मैं पिछले एक हफ्ते से वहां था और अब वहां के लोगों के लिए मेरा दिल फटा जा रहा है। शुक्रगुजार हूं वहां के लोगों की हिम्मत को देखकर और उम्मीद करता हूं कि वो जल्द ही रिकवर करेंगे। हिम्मत बनाए रखना जापान।

    बता दें, जापान में पिछले 18 घंटों में 155 बार भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। कुछ झटके इतने भयानक थे जिससे देश में सुनामी का खतरा बढ़ गया और समुंद्र के आस-पास रह रहे लोगों को घर छोड़ने की चेतवानी दी गई है। जापान के हालात बेहद बुरे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में हालातों में सुधार देखा जायेगा। वहीं देश के लोग खुश हैं कि RRR एक्टर अपने दोनों बच्चों और बीवी के साथ सुरक्षित घर पहुंच गये हैं।

    Tags