रिलीज से पहले अजय देवगन को लगा तगड़ झटका, फिल्म लीक होने की है खबर

    भोला फिल्म की लीक होने से एडवांस बुकिंग पर पड़ेगा असर? अब तक हो चुकी है करोड़ों की कमाई

    रिलीज से पहले अजय देवगन को लगा तगड़ झटका, फिल्म लीक होने की है खबर

    अजय देवगन और तबू ने पिछले साल फिल्म दृश्यम 2 से तहलका मचा दिया था। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। क्लाईमैक्स पर तो तालियां बजने लगी थीं। अब दोनों की जोड़ी एक बार फिर से फिल्म भोला में नजर आएगी। ये फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। अजय और तबू दोनों ही एक्शन करते दिखाई देंगे। तबू इस बार भी पुलिस की भूमिका हैं। फिल्म 31 मार्च को रिलीज हो रही है लेकिन इससे पहले एक अजय देवगन की फिल्म को एक झटका लगा है। फिल्म को रिलीज से पहले ही पाईरेटेड साइट्स पर लीक दिया गया है। कई जगह तो बताया जा रहा है कि फिल्म का एचडी प्रिंट भी है।

    इससे माना रहा है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग को झटका लग सकता है। अभी तक फिल्म की करीब 50 हजार से ज्यादाा की बुकिंग हो चुकी है और फिल्म ने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि अब देखना होगा कि फिल्म के लीक होने से फिल्म पर कितना असर पड़ता है।

    फिल्म भोला की बात करें तो इसे खुद अजय देवगन ने ही डायरेक्ट किया है। ये साल 2019 में आई कार्ती की फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है। फिल्म में दीपक डोब्रियाल विलेन बने हुए हैं और उनको पहचानना बिल्कुल मुश्किल हो रहा है। वो बहुत ही खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। 

    अक्षय कुमार आएंगे नजर?

    फिल्म को लेकर एक और एक्साइटमेंट की बात सामने आई है। दरअसल एक फोटो काफी वायरल हो रही है। उसमें अजय देवगन एक बाइकर का पीछा कर रहे हैं जिसने मास्क पहना हुआ है। इस शख्स को अक्षय कुमार बताया जा रहा है। हालांकि कोई ऑफिशियल अनाउसमेंट नहीं है। अगर ऐसा होता है तो फैंस के लिए ये डबल ट्रीट होगी। अब तो बस 31 मार्च का इंतजार रहेगा और तभी सभी राज से पर्दे उठेंगे। क्या आप भोला देखने के लिए एक्साइटेड हैं?   

    Tags