Pushpa 2: अल्लू अर्जुन को देखते ही खड़े हुए रोंगटे, गोलियों से छलनी होकर भी शेर जैसा दहाड़ा 'पुष्पा'

    अल्लू अर्जुन के बर्थडे से ठीक पहले मेकर्स ने दिखाया 'पुष्पा 2' का धांसू वीडियो, देखकर हिल जाएंगे आप!

    Pushpa 2: अल्लू अर्जुन को देखते ही खड़े हुए रोंगटे, गोलियों से छलनी होकर भी शेर जैसा दहाड़ा 'पुष्पा'

    अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा: द रूल का लोग कब से इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मेकर्स ने एक बड़ा धमाका कर दिया है जिसे देखकर आप हिल जाएंगे। हाल ही में मेकर्स ने एक झलक दिखाई थी कि पुष्पा कहां हैं और सब उसको ढूंढ रहे हैं। अल्लू के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले 3 मिनट 14 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें दिखाया गया है कि आखिर पुष्पा कहा हैं।

    इस वीडियो में पुष्पा को पुलिस ढूंढ रही है और बताया गया है कि वो जेल से भाग गया है लेकिन साथ ही ये दावा किया जा रहा है कि उसे 8 गोलियां लगी हैं। इस बात से परेशान लोगों ने हाहाकार मचाकर दंगा मचाना शुरू कर दिया। आखिरकार लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं, ये भी दिखाया गया। क्योंकि पुष्पा ने इन लोगों के लिए बहुत काम किया। किसी की बेटी की शादी कराई है जो किसी का घर बनवाया है। हर गरीब इंसान की मदद पुष्पा ने की है। 

    आखिर में टीवी चैनल को एक जंगल का वीडियो मिलता है जिसमें पुष्पा जंगल में नजर आता है और उसे देखकर चीता भी पीछे हो जाता है। पुष्पा यहां भी चेहरे पर हाथरख कर अपना सिग्नेचर स्टेप करते नजर आता है। ये देखकर लोग बहुत खुश होते हैं। और उसके बाद सीधा पुष्पा को कुर्सी पर बैठे अपने अंदाज में दिखाया जाता है और पुष्पा कहता है, ''अब रूल पुष्पा का।''

    ये पूरा वीडियो वैसे तो कमाल है। लेकिन आखिर में इसे देखकर रोंगटे ही खड़े हो जाते हैं। आप ये वीडियो देखकर हिल जाएंगे और आप ये जानने की जरूर कोशिश करेंगे कि पुष्पा 2 कब रिलीज हो रही है। लेकिन यहां आपको थोड़ी निराशा हाथ लगेगी क्योंकि मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान अभी भी नहीं किया है।

    Tags