नेशनल अवार्ड लेकर घर पहुंचे अल्लू अर्जुन का फूल मालाओं से स्वागत, एक्टर ने हाथ जोड़ कर किया नमन

    अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा: द रूल के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड जीता है ! उये सम्मान पाने के बाद जब एक्टर अपने घर हैदराबाद पहुंचे तो फैंस ने ऐसे फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया!

    नेशनल अवार्ड लेकर घर पहुंचे अल्लू अर्जुन का फूल मालाओं से स्वागत, एक्टर ने हाथ जोड़ कर किया नमन

    पुष्पा…झुकेगा नहीं सा**ला! एक्टर अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म पुष्पा: द राइज में शानदार परफॉरमेंस के लिए बेस्ट एक्टर नेशनल फिल्म अवार्ड जीता है। इसका एलान तो अगस्त में ही ओ गया था। लेकिन हाल में दिल्ली के विज्ञान भवन में कार्यक्रम में एक्टर को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया गया। अब इस बड़ी उपलब्धि के बाद अल्लू अर्जुन जब अपने घर हैदराबाद पहुंचे तो उनके स्वागत में सड़कों पर फूल-मालाएं बिछ गई।

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन को फूल-मालाओं के साथ हाथ जोड़े देखा जा सकता है। फैंस लगातार एक्टर पर फूलों की बरसात कर रहे हैं। उनकी गाड़ी इन्हीं फूलों से ढक गई है। फैंस के इस प्यार कोदेख कर अल्लू भी खुश हैं। उन्होंने हाथ जोड़ कर अपने फैंस का अभिवादन किया। देखिये ये वीडियो-

    अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा: द राइज 17 दिसंबर 2021 को रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म ने देश में ही नहीं विदेश में भी अपनी छाप छोड़ी। फिल्म की कहानी, डायरेक्शन और एक्टर्स की दमदार एक्टिंग के अलावा फिल्म के म्यूजिक ने अलग रिकॉर्ड बनाया था। श्रीवल्ली डांस मूव हो या सामी सामी गाने पर थिरकना। ये फिल्म लोगों के लिए एक इमोशन बन गई थी। अब इस फिल्म के लीड एक्टर को मिले इतने बड़े सम्मान से फैंस खुश हैं।

    पुष्पा: द राइज के बाद फैंस दूसरे पार्ट पुष्पा: द रूल का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में भी उनकी हीरोइन रश्मिका मंदाना नज़र आने वाली है। फिल्म की अधिकतर शूटिंग होने की खबर सामने आई थी। लेकिन रिलीज़ डेट के लंबे इंतजार ने सभी को हैरान किया है। पुष्पा: द रूल 15 अगस्त 2024 को थिएटर में रिलीज़ होगी। इस फिल्म को थिएटर पर देखने के लिए कम से से 10 महीनों से ज्यादा का इंतजार करना होगा।

    Tags