Animal X Reactions: रणबीर रश्मिका के बोल्ड सीन्स देखकर छूटे फैंस के पसीने, फर्ट हाफ भी झेलना हुआ मुश्किल

    रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल रिलीज हो चुकी है। वहीं फैंस सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिक्स रिएक्शन दे रहे हैं। 

    Animal X Reactions: रणबीर रश्मिका के बोल्ड सीन्स देखकर छूटे फैंस के पसीने, फर्ट हाफ भी झेलना हुआ मुश्किल

    बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'एनिमल' ने आज आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म 'एनिमल' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हालांकि फिल्म 'एनिमल' देखने के बाद लोगों का उत्साह उतनी ही तेजी से ठंडा हो गया। फिल्म 'एनिमल' की रिलीज के बाद से ही लोग सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि उन्होंने फिल्म 'एनिमल' से कुछ ज्यादा ही उम्मीदें लगा ली थीं। हालांकि फिल्म 'एनिमल' लोगों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई है। 

    लोग लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म 'एनिमल' की कमियां गिना रहे हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको रणबीर कपूर और बॉबी देओल की एक्टिंग काफी पसंद आई है। फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर और बॉबी देओल का एक्शन काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं फिल्म के कुछ हिस्सों में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के बोल्ड सीन्स देखकर भी फैंस की हालत खराब हो गई। 

    अब तक भी फैंस ने रश्मिका मंदाना को इतने बोल्ड अवतार में नहीं देखा है। यही वजह है जो रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म को लेकर लोग मिलेजुले रिएक्शन दे रहे हैं। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म के बारे में बात करते हुए एक यूजर ने लिखा, मैं तो बाप बेटे की कहानी सोचकर फिल्म देखने गया था। ये फिल्म तो रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के रोमांस की कहानी निकली। 

    वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, फिल्म एनिमल का फर्स्ट पार्ट बेहद शानदार है। हालांकि इंटरवल के बाद फिल्म एनिमल झेली नहीं जा रही थी। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म वैसी नहीं है जैसा मैंने सोचा था। गौरतलब है कि रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। बीती रात एक शानदार स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया था। फिल्म 'एनिमल' की स्क्रीनिंग में फिल्म की पूरी कास्ट एक साथ पहुंची थी। इस दौरान रणबीर कपूर ने रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर के साथ खूब पोज दिए।