अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर ने साइन की अपनी दूसरी फिल्म, कॉमेडी फिल्म में ये हसीना भी होगी साथ

    फिल्म दे लेडीकिलर के बाद अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर ने एक और फिल्म साइन की है। इस फिल्म का नाम मेरी पत्नी का रीमेक बताया जा रहा है। इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी इनके साथ होंगी।

    अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर ने साइन की अपनी दूसरी फिल्म, कॉमेडी फिल्म में ये हसीना भी होगी साथ

    अर्जुन कपूर वैसे तो पिछले काफी दिनों से मलाइका के साथ सुर्खियों में बने हुई थे। उन्होंने पेरिस जाकर अपना जन्मदिन मनाया है। अब उनकी एक नई फिल्म की खबर सामने आई है। अर्जुन और भूमि पेडनेकर ने अपनी दूसरी फिल्म साइन की है। इस फिल्म का नाम मेरी पत्नी का रीमेक बताया जा रहा है। फिलहाल ये नाम फाइनल तो नहीं है। इस फिल्म को मुदस्सर अजीज डायरेक्ट करेंगे। इससे पहले अर्जुन और भूमि की द लेडीकिलर नाम की फिल्म आने वाली है। इस फिल्म अभी काम चल ही रहा है और इसी बीच दोनों ने ये दूसरी फिल्म साइन की है। रिपोर्ट के मुताबिक भूमि और अर्जुन के अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। ये एक कॉमेडी फिल्म होने वाली है। जैसे 90 के दशक में गोविंदा की फिल्में होती थीं, ये कुछ वैसी ही कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होगी। 

    रकुल प्रीत सिंह वैसे अर्जुन कपूर के साथ फिल्म सरदार का ग्रैंडसन में काम कर चुकी हैं। वो भी एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। लेकिन हां तीनों ही एक्टर्स पहली बार किसी फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। तीनों ही एक्टर्स की बात की जाए तो अर्जुन कपूर की फिल्म एक विलेन 2 आने वाली है। इसमें अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी हैं। इस फिल्म को मोहित सूरी ने डायेरक्ट किया है।

    भूमि पेडनेकर अक्षय कुमार के साथ फिल्म रक्षाबंधन में नजर आएंगी। ये फिल्म अगस्त महीने में रिलीज हो रही है। हालांकि इसका ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। वहीं बात करें रकुल प्रीत सिंह की तो वो थैंक गॉड नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा होंगे।। इसके बाद वो अक्षय के साथ मिशन सिंड्रेला में भी होंगी।

    Tags