Bhaiyya Ji Teaser: मनोज बाजपेयी की खूनी आंखों से लगेगा डर, 100वीं फिल्म में दबंगई दिखाएंगे एक्टर

    मनोज बाजपेयी का दिखा खूंखार रूप, एक्टर की 100वीं फिल्म भैया जी का टीजर हुआ रिलीज

    Bhaiyya Ji Teaser: मनोज बाजपेयी की खूनी आंखों से लगेगा डर, 100वीं फिल्म में दबंगई दिखाएंगे एक्टर

    मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) बॉलीवुड के काफी धांसू एक्टर हैं। उनके जैसे वर्सेटाइल एक्टर बॉलीवुड में काफी कम हैं। उनका हर फिल्म में एक अलग अंदाज देखने को मिलता है। साल 2023 में भी एक्टर अपनी फिल्मों जैसे 'सिर्फ एक बंदा है', 'गुलमोहर' और 'जोरम' जैसी फिल्मों से छाए रहे। साल 2024 में भी वो अपना जलवा दिखाने वाले हैं। उनकी अगली फिल्म 'भैया जी' का टीजर रिलीज हो गया है।

    टीजर में मनोज बाजपेयी को करीब सैकड़ों लोग घेरे खड़े हुए हैं। लेकिन इनमें से किसी की भी हिम्मत नहीं पड़ रही कि वो उन्हें मार सकें। फिल्म में बिहार के साल 2014 की कहानी दिखाई गई है। जैसे ही इनमें से कोई उन्हें मारने की कोशिश करता है, वो उठ खड़े होते हैं। उनकी आखों में खून भरा हुआ है और किसी के हाथ से वो बीड़ी लेकर उसका कश मारते हुए खड़े हो जाते हैं।

    इस दौरान बाकी लोग वहां से भाग खड़े हो उठते हैं। मनोज इस लुक में धोती पहने हुए हैं। ऊपर शर्ट के ऊपर एक ब्लेजर और कंधे पर गमछा है। वो एकदम दबंग वाला लुक बनाए हुए हैं।

    एक्टर इससे पहले भी बिहार की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में काम कर चुके हैं। इस फिल्म में हालांकि उनका रोल उससे अलग होने वाला है।

    भैया जी का निर्माण विनोद भोनुशाली और समीक्षा शैला ओसवाल ने किया है। फिल्म को अपूर्व सिंह कार्की ने डायरेक्ट किया है। इससे पहले वो मनोज की शानदार मूवी सिर्फ एक बंदा काफी है को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। बता दें कि भैया जी मनोज बाजपेयी उनके करियर की 100वीं फिल्म है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 24 मई, 2024 को रिलीज होगी।

    लोगों के इस फिल्म पर अलग अलग रिएक्शन्स आने शुरू हो गए हैं। टीजर के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ''मनोज बाजपेयी को अपने करियर का बेस्ट एंट्री सीन और बेस्ट फिल्म मिली है।''

    Tags