मोहम्मद रफी के गाने ये गोटेदार लहंगा का आया शानदार भोजपुरी वर्जन, नीलकमल सिंह-शिल्पी राज ने जीता दिल

    भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह ने मोहम्मद रफी के गाने ये गोटेदार लहंगा का भोजपुरी वर्जन लोगों के बीच लाने का काम किया है।

    मोहम्मद रफी के गाने ये गोटेदार लहंगा का आया शानदार भोजपुरी वर्जन, नीलकमल सिंह-शिल्पी राज ने जीता दिल

    भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह ने दोबारा से कमाल करने का काम कर दिया है। उन्होंने फिर से अपनी गायिकी से लोगों का दिल जीता है। जब भी उनका कोई गाना लोगों के बीच रिलीज होता है वो लोगों के बीच हिट हो जाता है। एक बार फिर से वो अपने नए गाने की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। सिंगर मोहम्मद रफी के गाने ये गोटेदार लहंगा का भोजपुरी वर्जन लोगों के बीच लेकर आए हैं, जिसमें शिल्पी राज अपने लटकों झटकों से लोगों को अपना दीवाना बना रही है।

    सिंगर नीलकमल सिंह के इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यब चैनल ने अपने पैज पर शेयर किया है। सिंगर नीलकमल सिंह की बॉन्डिंग एक्ट्रेस शिल्पी राज संग कमाल की लग रही हैं। दोनों की एक्टिंग लोगों का दिल जीतती हुई इस गाने में पसंद आ रही है। इस गाने में एक्ट्रेस गोटेदार लहंगे में दिखाई दे रही हैं। वो अपनी कमर को इस कदर से मटकाती हुई दिखाई दे रही है कि किसी का दिल उन पर आकर अटक जाए। इसके अलावा इस गाने में नीलकमल सिंह और शिल्पी राज की केमिस्ट्री लोगों को गजब की लग रही है। यहां देखिए आप भी शिल्पी राज और नीलकमल सिंह का गाना ये गोटेदार लहंगा। 

    इस गाने को पसंद करते हुए लोग तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शायद ही ऐसा कोई होगा ऐसा भोजपुरी गीत जिसे देखकर मन में "निलकमल भैया" के प्रति स्नेह मन में न आया हो।"जय हो भोजपुरीया भैईया।" इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा- जितने अच्छे गायक, उतने ही सच्चे इंसान! सर आप गानों के जरिए सदा हमारे दिलो में राज करेंगे। वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आपके आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो लाखों करोड़ों दिलों पर राज करते हो निलकमल भईया जी।